अभिनेता राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने चेंबूर के इलेक्स अस्पताल में अंतिम सांसें ली। वह 58 वर्ष के थे। उन्हें थोड़ी देर पहले दिल का दौरा पड़ा और जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, उनका निधन हो गया। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय उनके साथ मौजूद रहे।