एक्टर-डायरेक्टर रजित कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनका नाम बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन फिल्में और टीवी सीरियल में काम किया। उनके द्वारा निभाए गए रोल दर्शकों का खूब भाते हैं। उन्हें कठिन किरदार निभाना काफी पसंद है। कभी उन्होंने गांधी बन वाहवाही लूटी तो कभी ब्योमकेश बख्शी बन दर्शकों का दिल जीता। आज रजित कुमार का बर्थडे है, वह अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...