फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्योमकेश बक्शी' ने दिलाई थी रजित कपूर को बड़ी पहचान, 'महात्मा गांधी' बन छोड़ी दिलों पर अमिट छाप

Fri, 22 May 2020 08:27 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रजित कपूर - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रजित कपूर अपना जन्मदिन 22 मई को मनाते हैं। रजित बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने थियेटर से अभिनय की शुरुआत की थी। उनका जन्म 22 मई साल 1960 को हुआ था। रजित कपूर ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में और टीवी सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने छोटे पर्दे के कई कार्यक्रमों में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान 'ब्योमकेश बक्शी' और फिल्म 'द मेकिंग ऑफ महात्मा' से मिली। 
विज्ञापन

2 of 5
'ब्योमकेश बक्शी' सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, 'ब्योमकेश बक्शी' टीवी इंडस्ट्री के चर्चित सीरियल्स में से एक है। इन दिनों यह सीरियल राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर दोबारा से प्रसारित हो रहा है। जासूसी से भरा 'ब्योमकेश बक्शी' सीरियल पहली बार साल 1993 में प्रसारित हुआ था। यह सीरियल मशहूर बंगाली लेखक शरदिंदु बंद्योपाध्याय के काल्पनिक कहानियों पर आधारित था। 'ब्योमकेश बक्शी' सीरियल ने लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Rajit Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
'ब्योमकेश बक्शी' सीरियल से पहले रजित कपूर 'घर जमाई' सीरियल में नजर आ चुके थे, लेकिन 'ब्योमकेश बक्शी' ने न केवल रजित कपूर को बल्कि के के रैना को भी बड़ी पहचान दिलाई। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। शरदिंदु बंद्योपाध्याय की कहानियों पर बना रजित कपूर का 'ब्योमकेश बक्शी' सीरियल दर्शकों को इतना पसंद आया कि साल 2015 में 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' नाम से एक फिल्म भी आई। इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था। 

4 of 5
रजित कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। हालांकि फिल्म को दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया था। बात करें रजित कपूर के फिल्मी सफर की तो उन्होंने 'सूरज का सातवां घोड़ा' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने फिल्म 'द मेकिंग ऑफ महात्मा' में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का किरदार निभाया जो बेहद लाजवाब था। यह फिल्म साल 1996 में आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रजित कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रजित कपूर ने साल 2018 में भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 2018 में उन्होंने मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' में आलिया भट्ट के पिता का किरदार निभाया था। उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में रजित कपूर ने खूब वाहवाही लूटी थी। बता दें कि फिल्म राजी में रजित कपूर, आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

पढ़ें: 'हमारी बहू सिल्क' के कलाकारों का पैसा न मिलने के मामले में नया मोड़, प्रोड्यूसर ने चैनल पर मढ़ा दोष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें