मनोज जोशी
- फोटो : Social Media
राम जन्मभूमि परिसर में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए की जा रही खुदाई में मंदिर के अवशेष मिले हैं। ये कार्य बीती 11 मई से किया जा रहा है। इस दौरान मंदिर के अवशेष सहित विभिन्न कलाकृतियां, आमलक व विभिन्न प्रकार के पत्थर मिले हैं। इसके अलावा देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां, पुष्प, कलश और शिवलिंग भी मिला है। जो इस समय काफी चर्चा में आ गया है। वहीं अब इस मामले को लेकर बॉलीवुड की तरफ से भी प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है।
रामजन्मभूमि में मिलीं प्राचीन मूर्तियां, इस अभिनेता ने लगाया 'जय श्री राम' का नारा