फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत के फैंस को '2.0' के लिए करना होगा इंतजार, अप्रैल में होगी उनकी ये फिल्म रिलीज

Sun, 11 Feb 2018 01:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
rajinikanth
रजनीकांत की मोस्ट अवेटिड फिल्म '2.0' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि उनका एक हालिया बयान लाखों दर्शकों का दिल तोड़ सकता है। खबरों की माने तो फेमस सुपरस्टार रजनीकांत की बिग बजट फिल्म '2.0' की रिलीज डेट एक बार फिर बदल गई है। पहले ये फिल्म इस साल गर्मियों में रिलीज होने वाली थी।  

 
विज्ञापन

2 of 4
rajinikanth
कहा जा रहा है कि रजनीकांत की एक्शन पैक्ड फिल्म 'काला कालीकरन' अब उनकी फिल्म '2.0' से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म 'काला कालीकरन' को इस साल 27 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। बता दें, इससे पहले फिल्म '2.0' को इस फिल्म से पहले रिलीज करने का प्लान था। लेकिन  एक बार फिर पोस्ट प्रोडक्शन के चलते इसकी  रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
rajinikanth
फिलहाल फिल्म '2.0' के निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी है। कहा जा रहा है कि फिल्म '2.0' साल 2018 के आखिर में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। बात अगर रजनीकांत की 'काला कालीकरन' की करें तो यह मुंबई के एक पावरफुल डॉन की कहानी है। जिसमें रजनीकांत खूब सारा एक्शन करते दिखाई देंगे।

 
विज्ञापन

4 of 4
rajinikanth
इस फिल्म का निर्देशन पा रंजीत ने किया है। बता दें, पा रंजीत रजनीकांत के साथ फिल्म 'कबाली' जैसी सुपरहिट फिल्म में भी एकसाथ काम कर चुके हैं। फिल्म 'काला कालीकरन' में रजनीकांत के साथ हुमा कुरैशी और नाना पाटेकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें