बिग बॉस के घर में हितेन के साथ फ्लर्टिंग को लेकर चर्चा में आईं अर्शी खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। जिसके बाद फैन्स उनकी शादी के कयास लगाने लग गए हैं। दरअसल अर्शी की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में अर्शी दुल्हन के लिबास में दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
2 of 4
arshi khan
बता दें, अपनी स्टाइलिश नाइटी को लेकर फेमस हुई अर्शी ने एक मैगजीन के लिए ब्राइडल शूट करवाया है। इस फोटो में अर्शी ने ब्लैक लहंगे के साथ रेड दुपट्टे का कॉम्बिनेशन कैरी किया हुआ है। अर्शी की ज्वैलरी से लेकर लंहगे तक में ब्राइडल लुक झलक रहा है।
विज्ञापन
3 of 4
arshi khan
हाल ही में अर्शी ने अपनी पॉपुलेरिटी का क्रेडिट सलमान खान को देते हुए ट्वीट किया था कि आज अगर मैं इंडस्ट्री में इज्जत से कमा रही हूं तो उसके हकदार सिर्फ सलमान साहब हैं, बहुत शुक्रिया सलमान साहब, अल्लाह पाक आपको हमेशा महफूज रखें और अल्लाह आपकी हर ख्वाहिश पूरी करें, शुक्रिया, इज्जत दिलवाने के लिए, लव यू...
अर्शी के इसी लुक को देखते हुए फैन्स उनकी शादी के कयास लगाने लग गए हैं। अर्शी ने ब्राइडल लुक में अपनी ये फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसके बाद उनके फैन उनसे ये सवाल लगातार कर रहे हैं कि उनका होने वाला दूल्हा कौन है...?