फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत की फिल्म दरबार का मोशन पोस्टर रिलीज, सलमान खान बोले- गुरु फुल मोशन में...

Fri, 08 Nov 2019 12:19 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Darbar - फोटो : Social Media
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म दरबार का मोशन पोस्टर जारी हो गया है। गुरुवार को सलमान खान, सुनील शेट्टी, मोहनलाल, महेश बाबू और कमल हासन ने रजनीकांत की फिल्म का पोस्टर रिलीज किया। सलमान ने ट्विटर पर हिंदी पोस्टर जबकि तमिल पोस्टर महेश बाबू और कमल हसन ने शेयर किया। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- सिर्फ सुपरस्टार नहीं, बल्कि एकमात्र सुपरस्टार को बधाई। रजनी गुरु फुल मोशन में। #DarbarMotionPoster 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
suniel shetty - फोटो : social media
फिल्म में रजनीकांत के अलावा सुनील शेट्टी, नयनतारा अहम भूमिका में हैं। सुनील शेट्टी ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- थलायवा इज बैक। इस ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना सम्मान से कम नहीं। यह बहुत बड़ी सफलता बनने वाली है। 
 

 

4 of 5
रजनीकांत
इस मोशन पोस्टर में रजनीकांत अपने पॉपुलर अंदाज में एक्शन करते हुए दिख रहे हैं। पुलिसवाले की वर्दी में रजनी दुश्मनों को एक एक कर सफाया कर रहे हैं और आखिर में अपने सिग्नेचर पोस में कुर्सी पर बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajnikanth and kamal hassan
हाल ही घोषणा की गई कि रजनीकांत को गोवा में होने जा रहे 50वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें सिनेमा में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया जा रहा है।

अमिताभ के शरीर में इंजेक्शन से पहुंचाई जा रही है दवा, डॉक्टर की सलाह के बाद भी नहीं मान रहे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें