रजनीकांत की फिल्म 'काला' का दर्शक किस कदर इंतजार कर रहे हैं इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि केवल तमिल वर्जन के टीजर को 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अभी तक देख लिया है। एक ओर लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
kaala
दरअसल, तमिल फिल्म इंडस्ट्री की करीब 30 फिल्में मार्च में रिलीज नहीं हो पाईं जिससे तमिल इंडस्ट्री को करीब डेढ़ सौ से दो सौ करोड़ का नुकसान हुआ है। इस नुकसान की वजह सिनेमा मालिकों, फिल्म निर्माताओं और डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच विवाद है।
विज्ञापन
3 of 5
Kaala Karikalan
तमिल फिल्म इंडस्ट्री पिछले एक महीने से हड़ताल पर है। फिल्म इंडस्ट्री ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी समस्या का हल नहीं निकलता है तब तक काम नहीं होगा। इस मामले में कई बार सुलह की कोशिश की गई लेकिन कोई हल नहीं निकला। फिल्म प्रोड्यूसर्स की मांग है कि डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर्स मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं हालांकि उन्होंने इस आरोप को निराधार बताया।
4 of 5
kamal hasan
मामला इतना बढ़ गया है कि अब तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सदस्य 4 अप्रैल को मुख्यमंत्री सचिवालय को एक पेटीशन देंगे। इस दौरान दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन और रजनीकांत को भी इनवाइट किया गया। इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी जिसमें आगे की जानकारी दी जाएगी। तमिल फिल्म निर्माता काउंसिल के अध्यक्ष और एक्टर विशाल ने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती यह हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के इस तरह हड़ताल जारी रखने से रजनीकांत की फिल्म 'काला' के रिलीज डेट पर फर्क पड़ सकता है। यह फिल्म 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी और नाना पाटेकर नजर आएंगे। यह फिल्म मूलत: तमिल भाषा में है। फिल्म का निर्देशन पा. रंजीत ने किया है जबकि धनुष इसके निर्माता हैं। इससे पहले रजनीकांत की ही '2.0' इसी दिन रिलीज होने वाली थी लेकिन अभी फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हो पाई है।