फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत ने बेयर ग्रिल्स को अपनी स्टाइल में पहनना सिखाया चश्मा, नहीं कर पाए तो होस्ट ने कही ये बात

Tue, 24 Mar 2020 09:19 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rajinikanth - फोटो : social media
डिस्कवरी चैनल के मशहूर टीवी शो मैन वर्सेज वाइल्ड में इस बार सुपरस्टार रजनीकांत नजर आए। ये शो 23 मार्च को टेलीकास्ट हुआ और भारतीय दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। रजनीकांत ने एडवेंचर के अलावा शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ हंसी-मजाक भी किया। रजनीकांत ने अपने स्टाइल में बेयर ग्रिल्स को चश्मा पहनना सिखाया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Bear Grylls & Rajinikanth - फोटो : Social Media
ग्रिल्स को चश्मा पहनना सिखाते हुए रजनीकांत का वीडियो सामने आया है। इसमें रजनी अपने स्टाइल में चश्मा पहनते हैं। इसके बाद वो ग्रिल्स से करने के लिए कहते हैं। ग्रिल्स बोलते हैं, ये आपने कैसे किया और वो दो-चार बार करने के बाद भी स्टाइल नहीं सीख पाते। इसके बाद ग्रिल्स कहते हैं कि इसीलिए आप मूवी स्टार हो। 

विज्ञापन

3 of 5
रजनीकांत, बियर ग्रिल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक और वीडियो में ग्रिल्स, रजनीकांत के जूते के फीते बांधते नजर आ रहे हैं। इसके बाद ग्रिल्स पूछते हैं कि आपकी उम्र कितनी है। तब रजनी कहते हैं कि मैं 70 साल का हूं। ये सुन ग्रिल्स हैरान रह जाते हैं और कहते हैं कि आप कितने फिट हैं और दुनिया के लिए एक इंसपिरेशन हैं। ग्रिल्स की बात सुन रजनीकांत हंस पड़ते हैं। 

4 of 5
रजनीकांत, बेयर ग्रिल्स - फोटो : Social Media
रजनीकांत और ग्रिल्स की बातचीत के ये वीडियो बहुत पसंद किए जा रहे हैं। बता दें कि रजनीकांत ने बेयर ग्रिल्स के साथ बांदीपुर टाइगर रिजर्व, कर्नाटक में इस शूटिंग को पूरा किया था। रजनीकांत की बात करें तो उन्होंने लगभग हर फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। इस उम्र में भी वो 30-35 साल के हीरो का रोल निभाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajinikanth - फोटो : social media
रजनीकांत को इंडस्ट्री में काम करते हुए 43 साल हो गए हैं। उन्होंने अभी तक 165 फिल्मों में काम किया है। इस शो में रजनीकांत ने अपने करियर के बारे में बताया। इसके साथ ही कमल हासन और आर माधवन जैसे स्टार्स ने उनके लिए मैसेज भी भेजे। रजनी ने शो पर भारत के गांव में पानी की कमी और बीमारियों के बारे में बात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें