'बाहुबली 2' का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना दिए हैं। जिस तेजी से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही हैं और लोगों पर अपना जादू चला रही है उससे खुद साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी प्रभावित हैं।
हाल ही में रजनीकांत ने भी ये फिल्म देखी और वो खुद को इस फिल्म की तारीफ करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने 'बाहुबली 2' और इसके निर्देशक एस एस राजामौली को लेकर बहुत बड़ी बात कह दी।
ये भी पढ़ें- ये हैं 'बाहुबली' की राजमाता, 24 साल बड़े हीरो के साथ लिपलॉक कर मचाई थी सनसनी
विज्ञापन
2 of 5
'बाहुबली 2'
उन्होंने ट्वीट किया, 'बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा का गौरव है। भगवान के पुत्र एस एस राजामौली और उनकी टीम को मेरा सलाम।'
Baahubali 2 ... indian cinema's pride. My salutes to God's own child @ssrajamouli and his team!!! #masterpiece
— Rajinikanth (@superstarrajini) April 30, 2017
विज्ञापन
3 of 5
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास और अनुष्का शेट्टी
रजनीकांत का ऐसा रिएक्शन देख राजामौली फूले नहीं समाए। उन्हें लगा जैसे खुद भगवान ने अपना आशीर्वाद दिया हो। राजामौली ने भी ट्वीट करके रजनीकांत का शुक्रिया अदा किया।
THALAIVAAAA... Feeling like god himself blessed us... our team is on cloud9... Anything couldn't be bigger... 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 https://t.co/d9xSUQRJTI
— rajamouli ss (@ssrajamouli) April 30, 2017
4 of 5
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
बता दें कि प्रभास और राणा डग्गुबती स्टारर 'बाहुबलीः द कनक्लूजन' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। हजारों दर्शक ये जानने के लिए हॉल पहुंचे कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ? इस सवाल के जवाब के अलावा फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, डायलॉग्स, सीन और एक्शन ने लोगों को सम्मोहित कर लिया।
ये भी पढ़ें- रिलीज होते ही 'बाहुबली 2' ने लगाई रिकार्डों की झड़ी, 11 नए रिकॉर्ड
8000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म ने अभी तक 16 रिकॉर्ड कायम बना दिए हैं और लिस्ट काफी लंबी है। बॉक्सऑफिसइंडिया डॉट कॉम के मुताबिक, 'बाहुबली 2' करीब 222 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म की पहले दिन की कमाई ही 121 करोड़ रुपए रही।
ये भी पढ़ें- फिल्म देखने को मजबूर कर देंगे 'बाहुबली 2' के ये जबरदस्त सीन