फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद 'बाहुबली' भी अंजान था कटप्पा के इस राज से, जानने के लिए देखनी पड़ी फिल्म

Mon, 01 May 2017 05:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ? ये एक ऐसा सवाल है जिसने सभी को बेचैन कर दिया था। हर कोई यही जानना चाहता था कि बाहुबली को कटप्पा ने क्यों मारा  ? आखिरकार उन्हें 'बाहुबली 2' के रिलीज होने पर इसका जवाब मिल भी गया। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि खुद बाहुबली यानि प्रभास नहीं जानते थे कि उनकी मौत का राज क्या है और कटप्पा क्यों उन्हें मारना चाहता है ?

ये भी पढ़ें - 'बाहुबली 2' को रजनीकांत का सलाम, कह गए इतनी बड़ी बात
विज्ञापन

2 of 5
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
दरअसल फिल्म युनिट से जुड़े लोगों को ही इस सीक्रेट के बारे में बताया गया था और उन्हें इस बात की शपथ दिलाई गई थी कि कटप्पा और बाहुबली के राज को राज ही रखा जाए और रिलीज से पहले बाहर ना आने दिया जाए। शपथ लेने वाले उन लोगों में प्रभास शामिल नहीं थे यानि प्रभास को इस बारे में जानकारी ही नहीं थी कि कटप्पा फिल्म में उन्हें मार देंगे।

​ये भी पढ़ें - फिल्म के लिए मनीषा कोइराला ने बनाया ऐसा हाल, वीडियो वायरल
विज्ञापन

3 of 5
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
डीएनए में छपी एक खबर के मुताबिक, सूत्रों की मानें तो खुद प्रभास को इस बारे में पता नहीं था कि कटप्पा ने फिल्म में उन्हें यानि बाहुबली को क्यों मारा और इसके लिए उन्हें खुद ये फिल्म देखनी पड़ी।

4 of 5
'बाहुबली 2' के सेट पर प्रभास और निर्देशक एस एस राजामौली
'बाहुबली 2' इस शुक्रवार को रिलीज हुई और रिलीज के बाद करीब 48 घंटों तक प्रभास सो नहीं पाए। पूरे दिन वो अपने फोन पर बिजी रहे और जो तमाम लोगों से मिल रही शुभकामनाओं और विशेज का जवाब देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास और अनुष्का शेट्टी
'बाहुबली 2' रिलीज होने के बाद से अभी तक कई रिकॉर्ड कायम कर चुकी है। इसका जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। महज तीन दिन के अंदर ही ये फिल्म चारों भाषाओं में करीब 222 करोड़ की कमाई कर चुकी है। 'बाहुबली 2' को एस एस राजामौली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रभास के अलावा अनुष्का शेट्टी, रमैया कृष्णन, तमन्ना भाटिया, सत्याराज और राणा डग्गुबती जैसे स्टार हैं।

​ये भी पढ़ें - सलमान को फूटी आंख नहीं सुहाते ये पांच लोग, देखते ही खौल जाता है खून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें