फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू होते ही विवादों में आया कमल हासन का शो 'बिग बॉस', रजनीकांत की तस्वीर को लेकर फैंस कर रहे निंदा

Mon, 24 Jun 2019 03:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कमल हासन - फोटो : social media

सुपरस्टार कमल हासन ने बीती रात बिग बॉस तमिल सीजन 3 की धमाकेदार शुरुआत की। फैंस के बीच इस शो को लेकर क्रेज बहुत पहले से रहा है लेकिन जब कमल हासन का नाम बतौर होस्ट आता है तो मजा दोगुना हो जाता है। बीती रात बिग बॉस 3 के पहले एपिसोड में कमल हासन ने देश को बिग बॉस के प्रतिभागियों से अवगत कराया। वहीं शुरू होने के साथ ही ये शो विवादों में भी आ गया।

विज्ञापन

2 of 5
rajnikanth

इसके पीछे की वजह हैं रजनीकांत से जुड़ी एक तस्वीर जो बिग बॉस के घर में लगी थी वो अब वहां नजर नहीं आ रही। एक पत्रकार ने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं पिछले हफ्ते बिग बॉस के घर में था। मैंने देखा कि दीवार पर से साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फोटो हटा दी गई है।"

विज्ञापन

3 of 5
bigg boss tamil 3 - फोटो : social media

देखते ही देखते ये ट्वीट वायरल हो गया। चैनल के इस कदम के लिए लोग इसकी निंदा कर रहे हैं। दिलचस्प बात ये है, डायरेक्टर प्रेमजी भी इस हरकत पर जमकर बरसे और कहा कि ये लोग रजनीकांत को लोगों के दिल से नहीं निकाल सकते। इसके चलते ट्विटर पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी। एक फैन ने कहा "मैं समझता हू़ं कि भगवान की जगह अंदर नहीं थी। इसलिए वहां से हटा दिया क्योंकि रजनीकांत के लिए बेहतर जगह हमारे दिल में है।"

4 of 5
रजनीकांत

AJAY @WATSAPPRAK ने लिखा कि "मैं नहीं समझता कि थलाइवा को विजय टीवी के माध्यम से किसी लोकप्रियता की जरूरत है। वो इन सब से परे हैं। ऐसे में कुछ भी हो सकता है। कुछ अपनी जमीन खो देते हैं। लेकिन थलाइवा अलग हैं वो ऐसे लोगों से एकदम अलग हैं जो झूठी हंसी हंसते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss tamil 3 - फोटो : instagram

ONLY@SUPERSTAR ने लिखा "फोटो हटाने का सिर्फ एक कारण हो सकता है तुच्छ मानसिकता। सच मैं वहां उनके फोटो की कोई जरूरत नहीं है। वो हमारे दिल में सुरक्षित हैं। वहां उन्हें कोई छू नहीं सकता।'' बता दें इस सीजन में 15 कंटेस्टेंट ने एंट्री मारी है। पहले हफ्ते में सभी सुरक्षित हैं। इस बात की जानकारी शो के होस्ट कमल हासन ने दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें