रियालिटी शो सुपर डांसर 3 का खिताब जीतने वाली कोलकाता की छह साल की बच्ची रूपसा ने डांस ही नहीं, दिमाग से भी सेलेब्स और जजों को आश्चर्यकित करके रखा। पूरे सीजन के दौरान डांस परर्फोमेंस देने के बाद रूपसा ने गेस्ट बनकर आए सेलेब्स से ऐसे ऐसे सवाल पूछे, जिसे सुनते ही सभी न सिर्फ हैरान रह गए, बल्कि इधर-उधर ताकने लगे। सलमान खान, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, शक्ति कपूर तो जवाब ही नहीं दे पाए। जानिए, क्या थे वो सवाल?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Rupsa Batabyal
- फोटो : sony liv
पूरे सीजन में रूपसा ने डांस से लोगों को चौंकाया। रूपसा ने कथक, भरतनाट्यम, बैली डांस, हिप हॉप और सांबा जैसे कई सारे डांस फॉर्म किए। रूपसा के बारे में निशांत कहते हैं, 'पिछले सीजन में लोग मुझे इतना नहीं जानते थे। आज मैं पूरे देश में मशहूर हो गया हूं। ऐसा सिर्फ रूपसा की वजह से हुआ है।' जज अनुराग बासु, शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर के साथ शो के होस्ट रित्विक धनजानी और टीआरपी मामा(परितोष त्रिपाठी) भी रूपसा के सवाल से हैरान हुए।
विज्ञापन
3 of 6
Rupsa Batabyal
- फोटो : sony liv
शो में जब रवीना टंडन स्पेशल गेस्ट बनकर आईं तो डांस परर्फोमेंस देने के बाद रूपसा ने रवीना टंडन से पूछा, अंखियों से गोली कैसे मारते हैं? सवाल सुनते ही रवीना हैरान रह गई और उसने रूपसा के चेहरे पर किस्सी की। वे इसका जवाब नहीं दे पाईं। वहीं, रूपसा ने आशा पारेख से पूछा कि आपको हिट गर्ल क्यों कहते हैं? शक्ति कपूर से पूछा-ये तेजा-तेजा क्या है, ये तेजा तेजा क्या? शक्ति कपूर ने जवाब देने की बजाय उसे गाकर सुना दिया। ये तेजा-तेजा...
4 of 6
Rupsa Batabyal
- फोटो : sony liv
सबसे ज्यादा रोचक सवाल रूपसा ने सलमान खान से पूछा। सलमान ने रूपसा के डांस की बहुत तारीफ की, लेकिन उसके सवाल पर फंस गए। रूपसा ने पूछा, आपको सभी लोग भाई क्यों कहते हैं। सलमान के पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं था। वहीं, वरुण धवन को पूछा कि आपको घर में पप्पू क्यों बुलाते हैं? वरुण भी सवाल सुनते ही हैरान रह गए और हंसने लगे। सुनील शेट्टी से पूछा कि आपको अन्ना क्यों बुलाते हैं। सुनील शेट्टी भी मुस्कुराकर रह गए।
विज्ञापन
5 of 6
Rupsa Batabyal
- फोटो : sony liv
जैकी श्राफ ने तो रूपसा के सवाल का जवाब देने की कोशिश की, लेकिन वो उसके अगले सवाल के जाल में फंस गए और मुस्कुराकर रह गए। रूपसा ने जैकी से पूछा, ये बीड़ू का मतलब क्या होता है? जैकी जवाब देते हैं कि दोस्त को बीड़ू कहते हैं..तो तत्काल रूपसा दूसरा सवाल दागती है, क्या बीड़ू। रूपसा उसके बाद भी नहीं रुकी और शो के होस्ट से पूछ लिया सवाल, - आप लोग तीन साल से शो में हो? आपका प्रमोशन क्यों नहीं हुआ? तब वे जवाब देते हैं, बेटा, यहां एसीपी का बीस साल से प्रमोशन से हुआ। दया आज भी दरवाजे तोड़ रहा है। हमारा कैसे हो जाता?
रूपसा ने जीनत के सामने फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम के गाने 'भोर भए पनघट पे' पर शानदार डांस किया। जीनत अमान ने रूपसा के सवाल का भी सही जवाब दिया। रूपसा ने जीनत से उनके जिनी बेबी नाम के राज के बारे में पूछ लिया। इस पर जीनत ने बताया, "फिल्म हरे रामा,हरे कृष्णा में साथ काम करते वक्त देव आनंद जी ने मुझे यह नाम दिया। उस वक्त मेरे लिए जिनी बेबी कहलाना शान की बात थी।"