फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.0 ने बर्थडे पर रजनीकांत को दिया तोहफा, 14वें दिन बॉक्स आफिस पर एक और रिकार्ड

Thu, 13 Dec 2018 06:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2.0 - फोटो : twitter
थलाइवा रजनीकांत और अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 इन दिनों बॉक्स अॉफिस पर कामयाबी के झंडे गाढ़ रही है। 12 दिसंबर को सुपरस्टार रजनीकांत के जन्मदिन पर दर्शकों ने उनको शानदार तोहफा दिया। दरअसल 2.0 ने चेन्नई में एक रिकॉर्ड बना दिया है। इसके साथ ही यह फिल्म अक्षय कुमार के करियर की सबसे कामयाब फिल्म बन गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
2.0
2.0 ने चेन्नई में सबसे बड़ी फिल्म का खिताब पा लिया है। बता दें कि, रिलीज के 14 दिनों बाद फिल्म 20.11 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं फिल्म हिट फिल्म 'बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने में भी सफल रही है। फिल्म ने सोमवार को 19.03 करोड़ का कलेक्शन किया। उधर देश-विदेश में भी 2.0 भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं
विज्ञापन

3 of 5
2.0 - फोटो : twitter
घरेली बॉक्स आफिस पर 2.0 के हिंदी, तमिल और तेलुगु संस्करणों का अब तक का नेट कलेक्शन 365 करोड़ रुपए रहा। इसके साथ ही यह फिल्म नंबर वन भारतीय फिल्म बन गई है। पहले यह खिताब फिल्म संजू के नाम था। संजू ने तीनों भाषाओं में कुल 341 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
 

4 of 5
2.0
7 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 2.0 का दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है। फिल्म 2000 स्क्रींस पर इन दिनों चल रही है। इस शुक्रवार फिल्म ने 5.85 करोड़ का कलेक्शन किया, जो कि शनिवार को 9.5 करोड़ रुपए रहा। कुल मिलाकर हिंदी वर्जन से फिल्म ने अब तक 152.25 करोड़ का कलेक्शन किया है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0
फिल्म यूपी, बिहार और गुजरात के थियेटर्स में अच्छा बिजनेस कर रही है। धीमी शुरुआत के बाद इसने अच्छी रफ्तार पकड़ी। बीते शुक्रवार को सारा अली खान की केदारनाथ रिलीज हुई ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि नई रिलीज से 2.0 पर असर पड़ सकता है लेकिन 2.0 अपनी मजबूती के साथ टिकी हुई है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें