बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने भले ही टली के लेक कोमों में मीडिया की नजरों से छिपते हुए शादी की। शादी के बाद दोनों जब रिसेप्शन के लिए मुंबई से बंगलुरू पहुंचे तो एयरपोर्ट पर दीपिका के नए लुक को देख फैंस हैरान हो गए, क्योंकि उनकी गर्दन पर बना टैटू गायब था, लेकिन एक बार फिर से दीपिका की गर्दन पर यह टैटू नजर आया है।
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में दीपिका-रणवीर एक साथ पहुंचे थे। उन्होंने बेहद खूबसूरत साड़ी पहन रखी थी। साथ ही उनकी गर्दन पर यह टैटू नजर आ रहा था। बता दें यह टैटू मेकअप से छिपाया गया था। वहीं जब टैटू दीपिका का गर्दन से गायब हुआ था। तब यह कयास लगाए जा रहे थे कि दीपिका ने पुराने प्यार की यादें एकदम मिटा दी हैं। गौरतलब है कि दीपिका का गर्दन पर रणबीर कपूर के नाम का टैटू था। शादी से मुंबई लौटने के दौरान यह टैटू दीपिका की गर्दन से हट चुका था। यह टैटू दीपिका ने उस समय बनबाया था, जब वह रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी।
विज्ञापन
3 of 4
deepika padukone
- फोटो : instagram
यह टैटू बनवाकर दीपिका ने रणबीर से अपने प्यार का इजहार किया था। अपने अभिनय के साथ -साथ वह अपने टैटूओं के लेकर खासा चर्चा में रही हैं। बता दें कि दीपिका ने अपने टखने पर एक टैटू बनवा रखा है, लेकिन इस दौरान सबकी नजरें फिर से दीपिका की गर्दन पर बने टैटू पर टिक गई हैं ।
जब यह टैटू दीपिका ने मेकअप से छिपाया था। तब फैन्स कयास लगाने लगे थे कि अब दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के नाम का कोई टैटू बनवाने की सोच रही हैं। फिल्मफेयर मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका अपनी बॉडी पर नए टैटू बनवाने का जिक्र भी किया था।