फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soundarya Rajinikanth: रजनीकांत ने झेला दोनों बेटियों के तलाक का दर्द, बेटी सौंदर्या भी हो गई थीं पति से अलग

Sat, 03 Sep 2022 10:27 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सौंदर्या, रजनीकांत
साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपना लोहा मनवाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत प्रोफेशनल लाइफ में हमेशा आगे रहे हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में सफलता का स्वाद चखती हैं। वैसे तो अभिनेता की निजी जिंदगी भी काफी अच्छी है लेकिन कई बार जीवन में कुछ परेशानियों को न चाहते हुए भी झेलना पड़ता है। रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के बारे में तो सभी जानते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने पति अभिनेता धनुष से अलग होने की घोषणा की थी, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि रजनीकांत की बड़ी बेटी सौंदर्या भी पहले अपने पति से तलाक ले चुकी हैं। उन्होंने 03 सितंबर साल 2010 में उद्योगपति अश्विन से शादी की थी और साल 2017 में वह अलग हो गए।
विज्ञापन

2 of 4
सौंदर्या रजनीकांत
रजनीकांत की बेटी सौंदर्या जो एक ग्राफिक डिजाइनर है, ने उद्योगपति अश्विन रामकुमार से 2010 में शादी की थी और दोनों का वेद नाम का एक बेटा भी है। हालांकि शादी के तकरीबन पांच साल के बाद उन्होंने अपने पति से अलग होने का फैसला किया और रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने साल 2016 में तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी और 2017 में दोनों आपसी सहमति और कोर्ट की रजामंदी से अलग हो गए ।
विज्ञापन

3 of 4
अपने बेटे के साथ रजनीकांत की बेटी सौंदर्या - फोटो : सोशल मीडिया
बताई थी ये वजह
बताया जाता है कि सौंदर्या और अश्विन दोनों के परिवार ने उनके रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन सौंदर्या ने तलाक लेने का मन बना लिया था, क्योंकि वह एडजस्ट नहीं कर पा रही थीं। एक बार उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि ‘धनुष और मेरे पापा की लाइफस्टाइल एक जैसी है, मेरी बहन को शादी को बाद ज्यादा मुश्किल नहीं हुई थी। लेकिन मुझे तीन साल बाद भी काफी दिक्कतें आ रही थीं। हालांकि एक अर्से बाद ऐश्वर्या भी अब धनुष से अलग हो चुकी हैं।
विज्ञापन

4 of 4
soundarya rajinikanth
सौंदर्या ने साल 2019 में उद्योगपति विशगन वनानगामुडी से दूसरी शादी रचाई। रिपोर्ट के मुताबिक 35 साल के एक्टर विशागन की भी यह दूसरी शादी थी। विशागन एक दवा कंपनी के भी मालिक हैं, जबकि उनके भाई एसएस पोनमुडी तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी डीएमके के बड़े नेता हैं। फिलहाल दोनों अपनी शादी शुदा लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें