साउथ इंडस्ट्री के भगवान और बॉलीवुड के सुपरस्टार मानें जाने वाले रजनीकांत (Rajinikanth) की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम ऐश्वर्या और छोटी का नाम सौंदर्या (Soundarya) है। उनकी बड़ी बेटी ऐश्वर्या ने साउथ के मशहूर एक्टर धनुष से शादी की है और रजनीकांत की दूसरी बेटी सौंदर्या तलाकशुदा हैं और अब दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। सौंदर्या, एक्टर और बिजनेसमैन विशागन वनंगमुडी से शादी कर रही हैं। शादी 11 फरवरी को चेन्नई के एक होटल में होगी।
विज्ञापन
2 of 5
Soundarya
इससे पहले सौंदर्या की शादी 2010 में आश्विन कुमार से हुई थी। आश्विन पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। इस कपल को एक बेटा भी है जिसका नाम वेद है। हालांकि पति आश्विन कुमार के साथ सौंदर्या का साल 2017 में ही कानूनी तौर पर डाइवोर्स हो गया था।
विज्ञापन
3 of 5
Soundarya
सौंदर्या फिल्म 'वीआईपी' को डायरेक्ट कर चुकी हैं, जबकि 'बाबा', 'शिवाजी' जैसी फिल्मों में ग्राफिक डिजाइनिंग का जिम्मा भी संभाल चुकी हैं। सौन्दर्या और विशागन की यह दूसरी शादी है। विशागन ने इससे पहले एक मैगजीन एडिटर से शादी की थी।
4 of 5
Soundarya
सौंदर्या ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में फिल्म 'पदायप्पा' से बतौर ग्राफिक डिजाइनर की थी। कई फिल्मों से बतौर ग्राफिक डिजाइनर जुड़ने के बाद वे फिल्म गोवा (2010) से निर्माता के तौर पर जुड़ीं। रजनीकांत की फिल्म 'कोचाडियान' के जरिए उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। सौंदर्या की बतौर डायरेक्टर फिल्म 'वीआईपी 2' साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में धनुष और काजोल अहम रोल में थे।
बता करें सौंदर्या के होने वाले पति की तो विशागन एक दवा कंपनी के मालिक होने के साथ एक्टर भी हैं। उनके भाई एसएस पोनमुडी तमिलनाडु की फेमस पॉलिटिकल पार्टी डीएमके के बड़े नेता हैं।