फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक बब्बर ने गर्लफ्रेंड सान्या संग रचाई शादी, दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे दिग्गज नेता

Thu, 24 Jan 2019 09:13 AM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
prateik babbar
राज बब्बर के बेटे और एक्टर प्रतीक बब्बर ने 23 जनवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सान्या सागर के साथ शादी रचा ली । शादी के फंक्शन 3 दिन तक चले । शादी से पहले प्रतीक-सान्या की हल्दी और मेहंदी रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं । अब प्रतीक की शादी की तस्वीरें भी आ चुकी हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
sanya sagar
प्रतीक की शादी मराठी रीति-रिवाज से हुई । तस्वीरों में प्रतीक दूल्हा बने नजर आ रहे हैं । उन्होंने क्रीम कलर का कुर्ता पायजामा पहना । प्रतीक ने रश्मों के दौरान लाल रंग की पारंपरिक चुनरी भी ओढ़ी । वहीं सान्या लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । 

 
विज्ञापन

3 of 7
prateik babbar
शादी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक होटल से हुई । शादी समारोह में कई बड़े नेताओं ने पहुंचकर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। बता दें कि प्रतीक बब्बर की पत्नी सान्या बसपा सुप्रीमो मायावती के पूर्व ओएसडी पवन सागर की बेटी हैं । सान्या पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं । 

4 of 7
sanya sagar
सान्या सागर NIFT से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। इसके साथ ही उन्होंने लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्म मेकिंग में डिग्री भी ली है। बता दें सान्या और प्रतीक ने पिछले साल जनवरी में सगाई की थी। दोनों पिछले 9 सालों से एक दूसरे को जानते हैं। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप साल 2017 से शुरू हुआ था। 
विज्ञापन

5 of 7
prateik babbar
प्रतीक साल 2016 में उस समय सुर्खियों में आ गये थे जब उन्होंने अपनी पर्सनल लाईफ के बारे में कई चौंकानेवाले खुलासे किये थे। उन्होंने बताया था कि, कम उम्र में ड्रग्स की लत लगने के चलते 19 साल में रिहेब सेंटर से होकर आये थे।
विज्ञापन

6 of 7
prateik babbar
प्रतीक ने 'जाने तू या जाने ना', 'एक दीवाना था' और 'धोबी घाट' जैसी लीक से हटकर फिल्मों में काम किया है। प्रतीक की शादी में बॉलीवुड की कोई बड़ी हस्ती नजर नहीं आई । प्रतीक ने अपनी शादी को गुपचुप रखा । तस्वीरें आने के बाद शादी का खुलासा हो पाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
prateik babbar
प्रतीक, सान्या सागर से पहले अभिनेत्री एमी जैक्सन को भी डेट कर चुके हैं। दोनों ने 'एक दीवाना था' में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों के बीच प्यार पनपा। यहां तक कि प्रतीक ने एमी के नाम का टैटू भी गुदवा लिया था लेकिन ये मोहब्बत ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। जल्द दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें