फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwaryaa Rajinikanth: बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या, लव स्टोरी पर बनाने जा रही हैं फिल्म

Mon, 21 Mar 2022 03:10 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रजनीकांत, ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में बनी हुई थीं। कुछ समय पहले वह अपने पति व अभिनेता धनुष से अलग हो गईं। वहीं, अब वह अपनी प्रोफेशल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में आ गई हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं और अब वह बॉलीवुड में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐश्वर्या बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस बात की जानकारी खुद ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
विज्ञापन

2 of 4
एश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या रजनीकांत साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर डायरेक्टर हैं। वह कई फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं और अब वह बॉलीवुड फिल्म 'ओ साथी चल' को डायरेक्ट करेंगी। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर में एक खाली गली का नजारा दिखाई दे रहा है, जिसमें बंद घरों के बाहर एक साइकिल खड़ी हुई है।
 
विज्ञापन

3 of 4
ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्टर के साथ ऐश्वर्या रजनीकांत ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा हफ्ता इससे बेहतर शुरू नहीं हो सकता। हिंदी में अपनी पहली निर्देशित फीचर फिल्म 'ओ साथी चल' की घोषणा करने के लिए उत्साहित, खुश और धन्य महसूस कर रही हूं। यह एक असाधारण सच्ची प्रेम कहानी है, जिसे @meenuaroraa9 @c9Pictures @archsda द्वारा निर्मित किया गया है।' हालांकि, इस फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

4 of 4
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : instagram
ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष इस साल जनवरी महीने में अलग हुए थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने अलग होने की जानकारी दी थी। इसमें उन्होंने लिखा था, 'दोस्त के रूप में, कपल के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। ये जर्नी समझदारी, ग्रोथ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं।’ इसके आगे दोनों ने फैंस से ये भी अनुरोध किया था कि उनके फैसले का सम्मान किया जाए और उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए। दोनों के इस पोस्ट ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। हालांकि, अब ऐश्वर्या और धनुष अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें