फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत के खिलाफ मानहानि का केस हाईकोर्ट ने किया खारिज, फाइनेंसर ने दर्ज की थी याचिका

Wed, 19 Dec 2018 09:50 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rajinikanth - फोटो : file photo
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 800 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ 2.0 ने बाहुबली और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को पीछे छोड़ दिया है। जहां एक ओर रजनाकांत की फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है वहीं उनका नाम कानूनी पचड़ों में भी आया है।
विज्ञापन

2 of 5
rajinikanth - फोटो : file photo
फिल्म फाइनेंसर एस मुकुनचंद बोथरा ने रजनीकांत के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस किया था।बोथरा का आरोप था कि रजनीकांत की बेटी के ससुर कस्तूरी राजा ने उनसे 65 लाख रुपये उधार लिए थे और उनसे कहा था कि अगर वो रुपये नहीं चुका पाए तो रजनीकांत इस रकम की भरपाई करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
rajinikanth - फोटो : file photo
मद्रास हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कार्यवाही को समाप्त कर दिया है। कोर्ट ने पहले राजनीकांत के खिलाफ फाइनेंसर की ओर से दायर दीवानी मुकदमे को खारिज करते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था और कहा था कि यह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का हथकंडा है। साथ ही मशहूर व्यक्ति को परेशान करने के लिए कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग करने के सिवाय कुछ नहीं है।

4 of 5
rajinikanth - फोटो : file photo
हाईकोर्ट से पहले बोथरा ने एक मजिस्ट्रेट अदालत में आपराधिक मानहानि की शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि रजनीकांत ने दीवानी मुकदमे के बारे में कहा था कि ये सिर्फ उनसे पैसे उगाहने के लिए और उनका नाम बदनाम करने के लिए किया गया है। रजनीकांत के इस बयान के बाद बोथरा ने उन पर मानहानि का केस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajinikanth - फोटो : file photo
रजनीकांत की आने वाली फिल्म की बात करें तो हाल ही पेट्टा का टीजर रिलीज किया गया। रजनीकांत अपनी फिल्म में एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। टीजर में रजनीकांत का फेमस चश्मा पहनने का स्टाइल भी देखने को मिलेगा। पेट्टाफिल्म में विजय सेतुपति, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सिमरन, मालविका मोहनन, मेघा आकाश, बॉबी सिम्हा और तृषा जैसे कई बड़े स्टार्स भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें