सोशल मीडिया यूजर्स सेलेब्रिटीज को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं । पिंक एक्ट्रेस तापसी पन्नू तो अक्सर यूजर्स के निशाने पर आ जाती हैं । हाल ही में एक बार फिर एक यूजर ने तापसी के बॉडी पार्ट्स को लेकर भद्दा कमेंट किया । इसके बाद तापसी ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया ।
विज्ञापन
2 of 5
तापसी पन्नू
एक यूजर ने तापसी के टि्वटर हैंडल पर लिखा- 'तापसी मुझे आपके बॉडी पार्ट्स बहुत पसंद हैं।' यूजर के इस ट्वीट के बाद तापसी चुप नहीं बैठीं और कुछ भी उल्टा-सीधा सुनाने के बजाय उन्हीं के अंदाज में बेहद सटीक जवाब दे दिया ।
विज्ञापन
3 of 5
तापसी पन्नू
उन्होंने लिखा, 'Wow!मुझे भी ये पसंद है। वैसे आपका फेवरिट क्या है? मेरा फेवरिट तो दिमाग है।' फैन्स तापसी की इस हाजिर जवाबी के कायल हो गए । यूजर्स ने तापसी के इस जवाब की तारीफ की । वहीं ट्रोलर को जमकर लताड़ लगाई।
4 of 5
तापसी पन्नू
तापसी के लिए ये नया नहीं है । तापसी अक्सर इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देती नजर आती हैं । कभी फिल्म परफॉर्मेंस को लेकर तो कभी ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर तापसी अपनी बात रखने से नहीं चूकती हैं ।
बता दें कि तापसी इन दिनों 'मिशन मंगल' की तैयारी में लगी हैं । इसमें उनके साथ अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कृति कुल्हारी और शरमन जोशी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। तापसी ने अपना करियर साउथ की फिल्मों से शुरू किया था । इसके बाद फिल्म 'पिंक' से उन्हें हिंदी फिल्मों में ब्रेक मिला ।