फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 साल की उम्र में रजनी चांडी ने कराया बोल्ड फोटोशूट, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल

Sat, 16 Jan 2021 10:20 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रजनी चांडी - फोटो : Instagram
मलयालम अभिनेत्री और बिग बॉस मलयालम की कंटेस्टेंट रह चुकीं रजनी चांडी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। रजनी चांडी के सुर्खियों में रहने की वजह है हाल ही में उनके द्वारा करवाया गया बोल्ड फोटोशूट। हाल ही में 69 वर्षीय अभिनेत्री रजनी चांडी ने एक फोटोशूट करवाया है। जिसकी वजह से वो काफी चर्चा में आ गई हैं। रजनी इस फोटोशूट में वेस्टर्न ड्रेस में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रजनी चांडी - फोटो : instagram
रजनी इस फोटोशूट की वजह से इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उन्हें इस फोटोशूट के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल रजनी ने 69 साल की उम्र में बोल्ड फोटोशूट करवाया है जो कई सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आ रहा है। जिसके लिए लोगों ने रजनी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
रजनी चांडी - फोटो : instagram
रजनी ने इस फोटोशूट में जींस- टॉप से लेकर लॉन्ग ड्रेस तक पहनी हुई है। इसके साथ ही कुछ तस्वीरों में उन्होंने शॉर्ट जंप सूट भी पहना हुआ है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार यह फोटोशूट केरल की फोटोग्राफर अथिरा जॉय ने किया है। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में रजनी ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि उनके ऊपर काफी अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं।

 

4 of 5
रजनी चांडी - फोटो : instagram
बीबीसी से बातचीत में रजनी चांडी ने बताया, 'मुझे फूहड़ कहा जाता था। किसी ने मुझसे पूछा कि क्या तुम अभी तक नहीं मरी?' एक अन्य ने सुझाव दिया कि मुझे घर पर बैठकर बाइबल पढ़नी चाहिए। यह आपकी उम्र प्रार्थना करने की है, अपनी बॉडी को दिखाने की नहीं।' रजनी चांडी ने बताया कि इस फोटोशूट के लिए अथिरा जॉय ने उन्हें अप्रोच किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रजनी चांडी - फोटो : instagram
रजनी ने बताया, 'दिसंबर में अथिरा ने मुझसे पूछा कि क्या मैं एक फोटोशूट करने में दिलचस्पी रखूंगी और क्या मुझे वेस्टर्न कपड़े पहनने में कोई दिक्कत है। मैंने कहा कि नहीं, मैं छोटी होने पर हर समय उन्हें पहनती थी।' बता दें कि रजनी चांडी ने साल 2016 में मलयालम भाषा के कॉमेडी-ड्रामा, ओरु मुथसी गढ़ा में एक अभिनेत्री के रूप में शुरुआत की। फिर दो और फिल्मों में काम किया। इसके बाद रजनी चांडी बिग बॉस के मलयाली वर्जन में भी नजर आईं।
 

पढ़ें: वरुण- नताशा की शादी पर आ गया ऑफिशियल कन्फर्मेशन, ये रहेगी पूरी व्यवस्था
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें