फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फुकरे' फेम अभिनेता ल्यूकस का निधन, फरहान अख्तर ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 16 Jan 2021 10:03 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस - फोटो : Twitter
साल 2013 में आई फिल्म 'फुकरे' में बॉबी का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी अभिनेता फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। ल्यूकस के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। ल्यूकस के साथ काम चुके सभी लोगों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।



विज्ञापन

2 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला
फरहान अख्तर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ल्यूकस की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। फरहान ने लिखा, 'करीबी कास्ट मेंबर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस, जिन्होंने फुकरे फिल्म में बॉबी का रोल निभाया था उनका निधन हो गया है। मेरी सांत्वना परिवार के साथ है। तुम हमेशा याद आओगे। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।'
विज्ञापन

3 of 5
पुलकित सम्राट - फोटो : instagram/pulkitsamrat
फरहान अख्तर के अलावा फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता पुलिकत सम्राट ने भी ल्यूकस के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पुलकित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ल्यूकस के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा, 'तुम हमेशा याद आओगे ल्यूकस, ये ठीक नहीं हुआ। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।'

4 of 5
varun sharma - फोटो : social media
वहीं फुकरे में चूचा का किरदार निभाने वाले अभिनेता वरुण शर्मा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ल्यूकस की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ वरुण ने लिखा, 'आप सभी लोगों को भारी दिल से ये कहना पड़ रहा है कि बेहद करीबी मेंबर ल्यूकस अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फुकरे 2
बता दें कि फिल्म 'फुकरे' को फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में मुख्य किरदार में अली फजल, पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा और मंजोत सिंह थे। इस फिल्म को मृगदीप सिंह लांबा ने निर्देशित किया था। 'फुकरे' के हिट होने के बाद इसका सीक्वव भी बना था जो कि साल 2017 में रिलीज हुई। इस सीक्वल फिल्म का नाम 'फुकरे रिटर्न्स' था।

पढ़ें: वरुण- नताशा की शादी पर आ गया ऑफिशियल कन्फर्मेशन, ये रहेगी पूरी व्यवस्था
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें