निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। इस फिल्म की ना सिर्फ हिंदुस्तान, बल्कि विदेशों में भी खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में छोटे से छोटे किरदार निभाने वाले कलाकारों के अभिनय की भी खूब जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म के कलाकारों की चयन प्रक्रिया पर बात करते हुए अभिनेता राजेश खेरा ने फिल्म की सफलता का पूरा क्रेडिट अनिल शर्मा, सनी देओल और जी स्टूडियोज को देते हुए कहा कि इन तीनों की तिकड़ी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया।