राजेश खन्ना
- फोटो : Twitter
राजेश खन्ना से जुड़ी इस बात का खुलासा जूनियर महमहूद ने किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार जूनियर महमूद ने राजेश खन्ना की लोकप्रियता का किस्सा साझा करते हुए कहा, 'एक बार राजेश खन्ना की फिल्म की शूटिंग देखने कॉलेज से कुछ लड़कियां सेट पर आई हुईं थीं। जैसे ही काका सेट पर पहुंचे उन लड़कियों ने उन्हें घेर लिया और छीना झपटी होने लगी। काका ने ऐसी दीवानगी कई बार देखी थी, लेकिन ऐसा शायद पहली बार हुआ होगा कि उस छीना झपटी में उनके कपड़े ही फट गए'। राजेश खन्ना को महिलाएं अपनी पति तो लड़कियां अपना प्रेमी मानती थीं, ऐसे में जब उनकी शादी हुई तो लाखों-करोड़ों दिल टूट गए। हालांकि जिस किस्म का प्यार और पागलपन राजेश खन्ना ने अपने जीवनकाल में देखा वैसा प्यार वैसा रुतबा बॉलीवुड के किसी सितारे को आज तक नसीब नहीं हुआ।