बॉलीवुड इंडस्ट्री के पहले मेगास्टार राजेश खन्ना ने अपनी अदाकारी से लोगों को दीवाना बनाया था। बॉलीवुड में काका के नाम से मशहूर राजेश खन्ना ने जैसा स्टारडम देखा है, कहते हैं वैसा किसी ने नहीं देखा। साल 1966 में रिलीज हुई फिल्म आखिरी खत से बॉलीवुड में कदम रखने वाले इस सुपरस्टार ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिनमें आनंद, अराधना, अमर प्रेम, कटी पतंग, बावर्ची, आप की कसम, इत्तेफाक, हाथी मेरे साथी, अनुरोध, अंदाज, दाग, महबूबा, कर्म, स्वर्ग, छोटी बहू और मेरे जीवन साथी जैसी फिल्में शामिल हैं। आज ही के दिन यानि 18 जुलाई 2012 को उनका निधन हो गया था। उनको गुजरे हुए पूरे नौ साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी वह अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं।