फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोरे रंग पर ना इतना गुमां न कर' से लेकर 'चला जाता हूं' तक, सुनिए राजेश खन्ना के ये शानदार गाने

Sun, 29 Dec 2019 03:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
rajesh khanna - फोटो : file photo
बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज कलाकार राजेश खन्ना का 29 दिसंबर को जन्मदिन होता है। सुपरस्टार राजेश खन्ना ने साल 1966 में फिल्म 'आखिरी खत' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्में दीं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। पर्दे पर राजेश खन्ना के हर किरदार और अभिनय के रंग को दर्शकों ने सराहा। उनकी फिल्मों के गाने भी हमेशा सुपरहिट रहे हैं। राजेश खन्ना के जन्मदिन पर सुनिए उनकी फिल्मों के कुछ खूबसूरत नगमें।
विज्ञापन

गाना- गोरे रंग पर ना इतना गुमां न कर
ये शानदार गाना राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म रोटी का है। ये फिल्म साल 1974 में आई थी। इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। इस गाने को राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

गाना- जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं..
ये खूबसूरत नगमा राजेश खन्ना, मुमताज और संजीव कुमार का फिल्म 'आपकी कसम' का है। ये फिल्म साल 1974 में आई थी। इस गाने को राजेश खन्ना पर फिल्माया गया है। 

गाना- ये जो मोहब्बत है
ये गाना साल 1971 में आई फिल्म कटी पतंग का है। इस गाने को भी किशोर कुमार ने गाया है। इस गाने को राजेश खन्ना पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

गाना- आते जाते खूबसूरत 
ये खूबसूरत गाना फिल्म अनुरोध का है। ये फिल्म साल 1977 में आई थी। इस गाने में किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी है। 
विज्ञापन

गाना- ये जो चिलमन है
इस गाने को दिग्गज गायक मोहम्मद रफी ने गाया है। ये गाना साल 1971 में आई फिल्म मेहबूब की मेहंदी का है। इस गाने को राजेश खन्ना और लीना चंदावरकर पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

गाना- चला जाता हूं
गाना फिल्म मेरे जीवन साथी का है। ये फिल्म साल 1972 में आई थी। इस गाने को किशोर कुमार ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है।
विज्ञापन

गाना- शायद मेरी शादी का ख्याल
ये खूबसूरत गाना फिल्म सौतन का है। इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया है। फिल्म सौतन साल 1983 में आई थी। इस गाने को राजेश खन्ना और टीना मुनीम पर फिल्माया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें