फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल छोटी डिंपल से राजेश खन्ना ने की थी शादी, इन पांच जोड़ियों में भी है उम्र का ज्यादा फासला

Sun, 29 Dec 2019 08:05 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rajesh and Dimple Khanna - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार राजेश खन्ना का जन्मदिन 29 दिसंबर को होता है। राजेश खन्ना ने अपने फिल्मी सफर में कई शानदार फिल्में दीं। दर्शकों ने राजेश खन्ना के अभिनय और स्टाइल को काफी पसंद किया। वह लगातार 15 फिल्में सुपरहिट देने वाले दुनिया के इकलौते अभिनेता हैं। फिल्मों के अलावा राजेश खन्ना अपने निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में रहे थे।

उन्होंने राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच 3 साल तक अफेयर चला। दोनों ने 1973 में शादी की। जब डिंपल और राजेश खन्ना के बीच प्यार के किस्से चल रहे थे उस वक्त उनकी उम्र केवल 16 साल थी और राजेश खन्ना की उम्र 31 साल थी। ऐसे में दोनों के बीच उम्र का काफी फासला था। डिंपल ने अपनी पहली ही फिल्म के बाद शादी कर ली और कुछ समय के लिए फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया। राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया अकेले ऐसे कपल नहीं हैं जिनके प्यार के बीच उम्र कोई आड़े नहीं आई। एक नजर ऐसे की सितारों पर। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Milind Soman Ankita Tanwar - फोटो : twitter
मिलिंद सोमन और अंकिता कुंवर 
मिलिंद सोमन ने 22 अप्रैल साल 2018 को अंकिता (Ankita Konwar) से शादी की थी। मिलिंद जहां 53 साल के हैं तो वहीं अंकिता महज 27 साल की हैं। उम्र के इस फासले की वजह से दोनों की शादी ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बीते दिनों शादी के करीब एक साल बाद अंकिता ने दोस्ती, डेटिंग और फिर शादी तक के सफर को बयां किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान और करीना कपूर
सैफ और करीना की जोड़ी को बॉलीवुड के आइडल कपल में से एक माना जाता है। करीना, सैफ से उम्र में 10 साल छोटी हैं। करीना की यह पहली शादी है जबकि सैफ इससे पहले एक्ट्रेस अमृता से शादी कर चुके थे। जब सैफ की पहली शादी हो रही थी उस वक्त करीना महज 10 साल की थीं और शादी में शामिल भी हुई थीं। उस वक्त उन्होंने सैफ को अंकल कहकर बधाई दी थी।

4 of 6
kamal haasan - फोटो : you tube
कमल हासन और सारिका
कमल हासन ने सारिका से 1988 में शादी की। कमल हासन ने 34 साल की उम्र में सारिका से दूसरी शादी की थी। उस वक्त सारिका 28 साल की थीं। शादी के वक्त सारिका प्रेग्नेंट थीं जिसके बाद उन्होंने श्रुति हासन को जन्म दिया।
विज्ञापन

5 of 6
Manyata Dutt - फोटो : Social Media
संजय दत्त और मान्यता दत्त
संजय दत्त के हर अच्छे और बुरे वक्त में उनकी पत्नी मान्यता साथ खड़े हुए दिखाई देती हैं। संजय दत्त अपनी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई से अलग होने के बाद मान्यता से शादी की। मान्यता संजय दत्त से उम्र में 20 साल छोटी हैं। संजय और मान्यता के दो बच्चे हैं, बेटा शहरान दत्त और बेटी इकरा दत्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kabir bedi - फोटो : file photo
कबीर बेदी और परवीन दोसांझ
कबीर बेदी और परवीन दोसांझ के बीच उम्र का 29 साल का फासला है। ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस परवीन और कबीर बेदी ने 10 साल के अफेयर के बाद शादी की थी। कबीर की परवीन से ये चौथी शादी थी। गौरतलब है कि परवीन, कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी से 4 साल छोटी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें