फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajesh Khanna Birth Anniversary: जतिन से ऐसे बने बॉलीवुड के 'काका', राजनीति में भी आजमाया राजेश खन्ना ने हाथ

Fri, 29 Dec 2023 08:03 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों के दिलों पर राज किया। अभिनेता भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन 'बाबू मोशाय जिंदगी लंबी होनी चाहिए' जैसे डायलॉग के जरिए वे हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगे। बॉलीवुड में ‘काका’ के नाम से मशहूर राजेश खन्ना का जन्म आज यानी 29 दिसंबर को हुआ था। राजेश खन्ना एक अभिनेता ही नहीं फिल्म निर्माता और एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। तो आइए जानते हैं राजेश खन्ना की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी जिदंगी से जुड़ी कुछ खास बातें.... 
विज्ञापन

2 of 5
राजेश खन्ना - फोटो : social media
राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर, 1942 को अमृतसर में हुआ। राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था। कहा जाता है कि उनके अंकल चाहते थे कि राजेश खन्ना फिल्मों में काम करें। उन्हीं के कहने पर फिल्मों में आने से पहले उनका नाम जतिन से बदलकर राजेश कर दिया गया। राजेश खन्ना के परिवार की बात करें, तो उन्होंने मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से शादी की। उनकी दो बेटी ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हैं।

यह भी पढ़ें: Singham Again: इस दिन से फिर शूटिंग शुरू करेंगे अजय देवगन, पढ़िए कहां तक पहुंची रोहित के कॉप यूनिवर्स की कहानी
विज्ञापन

3 of 5
राजेश खन्ना - फोटो : Social media
राजेश खन्ना इंडस्ट्री में आने से पहले थियेटर करते थे। बताया जाता है कि उनके दोस्त हर फंक्शन में उनसे थियेटर करने की मांग करते थे। अभिनेता ने साल 1966 में चेतन आनंद की फिल्म ‘आखिरी खत’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया। दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड में 17 ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले वह पहले सुपरस्टार थे। इसके बाद वे हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहलाए थे। 

4 of 5
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना की फिल्मों की बात करें, तो 'आराधना', 'दो रास्ते', 'खामोशी', 'सच्चा झूठा' , 'गुड्डी', 'कटी पतंग', 'सफर' , 'दाग अमर प्रेम',  'राज', 'औरत', 'बहारों के सपने',  'इत्तेफाक', 'डोली' जैसी एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं और हिंदी सिनेमा को एक नए मुकाम पर पहुंचाया। राजेश खन्ना ने फिल्मों में काम करने के साथ-साथ राजनीति में भी हाथ आजमाया और वह कांग्रेस पार्टी के नेता भी बने। 

यह भी पढ़ें: Karan Johar: मां के टाइम पास के लिए बहू लाने वाली यूजर की बात पर भड़के करण जौहर, ट्रोल्स को जमकर लताड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजेश खन्ना, ट्विंकल खन्ना - फोटो : social media
ये बात बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि 29 दिसंबर को राजेश खन्ना का ही नहीं उनकी बेटी ट्विंकल का भी जन्मदिन होता है। ट्विंकल खन्ना का जन्म भी अपने पिता के जन्मदिन के दिन ही हुआ था। राजेश खन्ना को 2013 में भारत सरकार की तरफ से पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। बता दें कि, इंडस्ट्री के काका यानी राजेश खन्ना ने 18 जुलाई, 2012 को दुनिया को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें