फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुष्मिता के भाई राजीव से पहले ये 10 सेलेब्स भी रचा चुके हैं शाही शादी, जानिए किसमें कितना हुआ खर्च?

Sat, 15 Jun 2019 03:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
royal wedding - फोटो : Self
सुष्मिता सेन के भाई राजीव और एक्ट्रेस चारू असोपा की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। दोनों परिवार गोवा पहुंच चुके हैं। राजीव और चारू 8 जून को कोर्ट में शादी कर चुके हैं। दोनों ने इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। 16 जून को गोवा में उनकी हिंदू रिवाज से शादी होगी। इस शादी को शाही माना जा रहा है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब ने शाही शादी रचाई हो। इससे पहले कई ऐसी शादियां हो चुकी हैं जिस पर काफी पैसे खर्च हुए।
विज्ञापन

2 of 6
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
दीपिका-रणवीर
पिछले साल 14 और 15 नवंबर को दीपवीर ने इटली के लेक कोमो के पास स्थित विला डेल बालबियानेलो में शादी की थी। शादी के लिए वेन्यू से लेकर दीपिका-रणवीर की शादी के कपड़ों की कीमत ने फैंस को हैरान किया था। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो दीपिका के सिंधी वेडिंग लहंगे की कीमत 8.95 लाख थी। वहीं दीपिका के सोलिटेयर स्क्वायर शेप रिंग की कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ रुपए थी। इसके साथ ही दीपवीर की शादी के वेन्यू की कीमत भी काफी ज्यादा थी, जो इस शादी को शाही बनाती है।
विज्ञापन

3 of 6
aishwarya rai - फोटो : twitter
ऐश्वर्या-अभिषेक 
एक साल डेट करने के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी कर ली थी। शादी की सभी रस्में बहुत बड़े स्तर पर की गई थीं। अभिषेक ने शादी में अबु जानी और संदीप खोसला की शेरवानी पहनी थी जबकि ऐश्वर्या ने शादी में गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनीं थी। ऐश्वर्या की शादी का पूरा अटायर 75 लाख रुपये का था। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी भले ही मुंबई में हुई थी, लेकिन बिग बी ने शादी में पैसा बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। स्टोरी पीडिया. कॉम की मानें तो 11 साल पहले हुई इस शादी में उस वक्त 6 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे, जो कि उस वक्त के हिसाब से काफी ज्यादा था। 

4 of 6
shilpa shetty raj kundra - फोटो : twitter
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। सगाई के दौरान राज कुंद्रा ने शिल्पा को 3 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी। उन्होंने शादी में करीब 50 लाख का लहंगा पहना था। राज कुंद्रा ने शादी की पहली सालगिरह पर शिल्पा को दुबई में बुर्ज खलीफा के 19वें फ्लोर पर एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। खबरों के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है। शिल्पा के शादी की खर्चे की अधिक जानकारी तो नहीं, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है शिल्पा और राज कुंद्रा ने भी बाकी स्टार्स की तरह शादी को आलीशान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 
विज्ञापन

5 of 6
samantha ruth prabhu
समांथा और नागा चैतन्य
साउथ फिल्म के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और टॉलीवुड एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की शादी 2017 की सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली शादी रही। 7 अक्टूबर को दोनों गोवा में शादी के बंधन में बंधे। इस कपल ने दो बार शादी की थी, एक बार हिंदू रीति रिवाज से और दूसरी बार कैथलिक रस्मों से। शादी के बाद उन्होंने हैदराबाद में एक रिसेप्शन पार्टी रखी। खबरों के मुताबिक, शादी में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साल 2017 में 11 दिसंबर को शादी की थी। इटली के टसकनी शहर में पहाड़ी इलाके के बीचों-बीच बोर्गो फिनोशीटो रिजॉर्ट में उन्होंने भारतीय परंपरा से शादी की। वेन्यू से लेकर अनुष्का और विराट के कपड़ों, सगाई की अंगूठी और रिसेप्शन में भी काफी पैसा खर्च किया गया। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का की सगाई की अंगूठी की कीमत 1 करोड़ बताई थी। वहीं लहंगे की कीमत 40 से 45 लाख बताई गई थी। ऐसे में यह शादी भी आलीशान शादियों में शुमार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें