Article 15
- फोटो : file photo
आयुष्मान ने फिल्म आर्टिकल की ओपनिंग को लेकर भी कहा कि वह ऐसी फिल्में करते समय बॉक्स ऑफिस नंबर्स की चिंता नहीं करते लेकिन उनके इस साहसिक कदम को दर्शकों की खूब सराहना मिली। फिल्म आर्टिकल 15 आयुष्मान के करियर में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म को रिलीज करने वाली कंपनी जी स्टूडियो के मुताबिक फिल्म ने मुंबई, दिल्ली के अलावा पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में भी अच्छा कारोबार किया है हालांकि इन इलाकों में फिल्म ने कितना कलेक्शन किया, इसका आंकड़ा अभी जारी नहीं किया गया है।