फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के इस लालच ने लगाया 12 लाख का चूना, ठगा हुआ महसूस होने पर दर्ज कराई शिकायत

Fri, 12 Feb 2021 12:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram: beingsalmankhan
राजस्थान की एक महिला ने यहां दावा किया है कि उसे एक ऐसा घोड़ा बेचने की पेशकश कर 12 लाख रुपये का चूना लगाया गया जिसके बारे में बताया गया कि वह सलमान खान का घोड़ा है। महिला ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram: beingsalmankhan
शिकायत में कहा गया कि महिला ने घोड़े के लिए 11 लाख रुपये नकद और बाकी पैसा चेक से दिया लेकिन उसे घोड़ा नहीं दिया गया। महिला ने जांच के लिए अदालत का दरवाजा भी खटखटाया। राजस्थान उच्च न्यायालय ने महिला की याचिका खारिज कर दी और कहा कि वह इस मामले को संबंधित पुलिस उपायुक्त के सामने लेकर जाए और कानून के अनुसार काम करे।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : instagram: beingsalmankhan
महिला के वकील पी डी दवे ने कहा कि शिकायत के अनुसार, निर्भय सिंह, राजप्रीत तथा एक अन्य व्यक्ति ने कथित तौर पर संतोष भाटी को एक घोड़े की तस्वीर दिखाई जिसके साथ सलमान खान खड़े थे।
उन्होंने महिला को बताया कि उक्त घोड़ा बिक्री के लिए उपलब्ध है। आरोपियों ने भाटी को विश्वास दिलाया कि वे अभिनेता को जानते हैं और उनके कुछ घोड़े पहले भी बेच चुके हैं।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram: beingsalmankhan
महिला ने उन पर विश्वास कर 12 लाख रुपये में घोड़ा खरीद लिया लेकिन उसे घोड़ा नहीं मिला जिसके बाद पिछले साल अगस्त में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। ऐसा कई मामलों में देखा जा चुका है जब किसी स्टार के नाम पर ठगी हुई हो। काजल अग्रवाल से मिलाने के बहाने भी एक फैन से लाखों रुपये वसूले गए थे। बाद में शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram: beingsalmankhan
बात करें सलमान खान के करियर की तो उनकी तीन फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं। वह फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में ईद 2021 को रिलीज होगी। इसके अलावा हाल ही में सलमान को हथियार लाइसेंस के बारे में झूठा हलफनामा दाखिल करने के आरोपों से राजस्थान की एक अदालत ने गुरुवार को एक बड़ी राहत दी है। इसके बाद सलमान ने फैंस का शुक्रिया करते हुए एक पोस्ट लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें