फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manya Singh: ऑटो रिक्शा ड्राइवर की बेटी ने जीता मिस इंडिया रनरअप का खिताब, जानिए मान्या सिंह के बारे में सबकुछ

Fri, 12 Feb 2021 12:11 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पिता के साथ मान्या सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

तेलंगाना की एक इंजीनियर मानसा वाराणसी को बुधवार रात वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 का विजेता बनाया गया। हरियाणा की मनिका श्योकंद को वीएलसीसी फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2020 घोषित किया गया, जबकि मान्या सिंह प्रतियोगिता में रनरअप रहीं।

 

विज्ञापन

2 of 6
मान्या सिंह।(दाहिने) - फोटो : अमर उजाला।
मान्या सिंह उत्तर प्रदेश के एक रिक्शा चालक की बेटी हैं। उनके लिए ये जीत खास है क्योंकि यह कई रातों और कई वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद प्राप्त हुई है। मान्या ने सफलता की राह पर चल रहे संघर्षों के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट 'ThisIsMyStoy' लिख कर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि वह मिस इंडिया द्वारा अपनी यात्रा तय कर इस मंच का उपयोग करके दूसरों को प्रेरित करने की आशा करती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पिता व भाई के साथ मान्या सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर में पैदा हुईं मान्या ने अपने एक पोस्ट में कहा है कि वह कठिन परिस्थितियों में पली-बढ़ीं, बिना भोजन के रातें बिता चुकी हैं और केवल कुछ रुपए बचाने के लिए मीलों पैदल चली हैं। वह उन किताबों और कपड़ों के लिए तरस गईं जिसे वह खरीदना चाहती थीं। उनका भाग्य शायद कभी उनके पक्ष में नहीं था।

4 of 6
मिस इंडिया मान्या सिंह (बांए से पहला) - फोटो : अमर उजाला।
मान्या बताती हैं कि उनके माता-पिता ने मान्या की परीक्षा की फीस का भुगतान करने के लिए जो छोटे-मोटे गहने थे वो भी गिरवी रख दिए थे। मिस इंडिया ने पिछले महीने साझा की गई पोस्ट में मान्या सिंह के बारे में कहा, "उनका मानना है कि शिक्षा सबसे मजबूत हथियार है जो हर समय खुद के पास हो सकता है।"
विज्ञापन

5 of 6
Miss India 2020 - फोटो : Twitter
आगे पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने अपने एचएससी के दौरान सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार जीता है। आज तक जीवन में बहुत संघर्ष किया है। एक ऑटो ड्राइवर की बेटी होने के कारण और किताबों का खर्च उठाने में सक्षम नहीं होने की वजह से उन्हें स्कूल के दिनों में भी उपेक्षित रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Miss India 2020 winner - फोटो : Twitter

मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा दिसंबर में साझा किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा, "मेरे खून, पसीने और आंसुओं ने मेरे सपनों को आगे बढ़ाने की हिम्मत जुटाई है।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें