फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राजा हिंदुस्तानी' के किसिंग सीन की दिलीप कुमार ने भी की थी तारीफ, निर्देशक ने बताया कैसे फिल्माया गया था पूरा दृथ्य

Sat, 28 Nov 2020 09:57 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान, दिलीप कुमार - फोटो : twitter
बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं जिनकी चर्चा वर्षों तक होती है। उनमें से एक आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिंदुस्तानी भी है। हाल ही में इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में 24 साल पूरे किए हैं, लेकिन आज भी फिल्म के किसिंग सीन की काफी चर्चा होती है। फिल्म राजा हिंदुस्तानी साल 1996 में आई थी, उस समय फिल्म में किसिंग सीन को काफी बोल्ड माने जाते थे। ऐसे सीन डालने से निर्देशक भी बचते थे।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म राजा हिंदुस्तानी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बहुत कम फिल्मों में किसिंग सीन को दिखाया जाता था, लेकिन राजा हिंदुस्तानी के निर्देशन धर्मेश दर्शन ने राजा हिंदुस्तानी में जो किसिंग सीन फिल्माया है उसकी हमेशा चर्चा होती है। हाल ही में धर्मेश दर्शन ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने राजा हिंदुस्तानी में फिल्माए किसिंग सीन पर विस्तार से बात की। साथ ही यह भी बताया कि उस सीन की सुपरस्टार दिलीप कुमार सहित बॉलीवु़ड के कई दिग्गज कलाकारों ने तारीफ की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
धर्मेश दर्शन - फोटो : Facebook:@CinematicDharmeshDarshan
धर्मेश दर्शन ने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म राजा हिंदुस्तानी में आमिर खान और करिश्मा कपूर के बीच किसिंग सीन को फिल्माने में तीन दिन लगे थे। धर्मेश दर्शन ने कहा, 'जो आप चाहते हैं, वह दो बड़े कलाकारों से तब तक नहीं करवा सकते जब तक कलाकार खुद सहज न महसूस करने लगें। ऐसे सीन बंदूक की नोक पर नहीं शूट किए जा सकते हैं। ऐसे सीन के लिए सितारों को भी अपने निर्देशक पर विश्वास करना चाहिए और उन्होंने मुझपर पूरा विश्वास था।'

4 of 5
धर्मेश दर्शन - फोटो : Facebook:@CinematicDharmeshDarshan
धर्मेश दर्शन ने आगे कहा, 'शूट को लेकर हम तीनों के नजरिए में कोई अंतर नहीं था। करिश्मा और आमिर किसिंग सीन को लेकर बेहद सहज और तैयार थे। किसिंग सीन को कई कैमरे में शूट किया गया था। इस वजह से सीन को शूट करने में बहुत बार रीटेक लेना पड़ रहा था।' धर्मेश दर्शन ने उन अफवाहों का भी खंडन किया जिसमें यह कहा जा रहा है कि किसिंग सीन के तीन दिन बाद तक करिश्मा काफी परेशान थीं। धर्मेश दर्शन ने कहा कि करिश्मा ने फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है, वह काफी खुश थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : Amar Ujala
धर्मेश दर्शन ने यह भी बताया कि फिल्म में कहीं से भी वह किसिंग सीन भद्दा नहीं दिख रहा था। उन्होंने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का जिक्र करते हुए कहा, 'कई लेखकों ने राजा हिंदुस्तानी के किसिंग सीन को बेस्ट किसिंग सीन माना था। यही नहीं, दिलीप कुमार जी ने इस फिल्म के किसिंग सीन की तुलना अपनी फिल्म मुगल-ए-आजम के उस सीन से की थी जिसमें सलीम, अनारकली के चेहरे पर पंख फेरता है। उन्होंने राजा हिंदुस्तानी की तारीफ करते हुए कहा था कि यह सीन बहुत कोमल था जिसे उतने ही नाजुक तरीके से फिल्माया गया है। दिलीप साहब की इस तारीफ से मैं बहुत खुश हुआ था।'

पढ़ें: EXCLUSIVE: हां, मेरा सिनेमा बदला है लेकिन इसकी वजह मेरा ब्लड कैंसर से जूझना नहीं है: अनुराग बसु
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें