फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर पति राज कुंद्रा ने लिखी पोस्ट, बोले- 'तुम मेरी फेवरेट एंजेल हो'

Sat, 08 Jun 2019 01:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर शिल्पा को बॉलीवुड सितारे सहित उनके फैंस भी बधाइयां दे रहे हैं। इन सबके बीच शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने शिल्पा को सोशल मीडिया पर बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : instagram
राजकुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिल्पा शेट्टी के साथ खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में राज कुंद्रा पत्नी शिल्पा शेट्टी के हाथों में हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए राज कुंद्र ने शिल्पा शेट्टी के लिए बेहद प्यारभरा पोस्ट भी लिखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Shilpa shetty, raj kundra - फोटो : social media
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- 'जब मैं पीछे मुड़कर हमारा सफर देखता हूं तो मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि जिसने मुझे मेरी फेवरेट एंजेल दी। तुम मेरे लिए बेहद खास हो और मैं बता नहीं सकता शिल्पा कि मैं तुम्हें कितना प्यार करता हूं। तुम्हें जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं। तुमने अपने स्वास्थ्य और हैप्पी लाइफस्टाइल से ये साबित कर दिया है कि उम्र केवल एक नंबर की तरह होती है। हम लोगों को प्रेरित करते लिए शुक्रिया।'
 

4 of 5
Raj Kundra Shilpa Shetty Farah - फोटो : twitter
राज कुंद्रा की इस पोस्ट पर शिल्पा शेट्टी के कई फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि शिल्पा अब भले ही बड़े पर्दे पर कम नजर आती हों लेकिन फिल्मों में उनकी एक्टिंग की चर्चा फैंस आज भी करते हैं। शिल्पा अपने फिट फिगर, सेहत और योगा की वजह से भी जानी जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shilpa shetty raj kundra - फोटो : twitter
आपको बता दें कि लंबे समय तक कारोबारी राज कुंद्रा को डेट करने के बाद शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 को उनसे शादी कर ली थी। शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के साथ मुंबई के नजदीक खंडाला में बहुत धूमधाम से शादी की थी। अब शिल्पा छोटे पर्दे के रियलिटी शोज में दिखाई देती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें