सलमान खान की फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिन में ही 95.50 करोड़ रुपये की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म की कमाई शनिवार और रविवार को करीब 50 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। फिल्म के पहले हफ्ते में 150 करोड़ की कमाई कर लेने का अनुमान है। इस बीच अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे ने तीसरे हफ्ते में 10 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई करके सबको चौंका दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
Bharat film poster
- फोटो : twitter
भारत की कमाई सौ करोड़ के करीब
सिनेमाघरों में बुधवार को रिलीज हुई फिल्मों में सलमान खान की फिल्म भारत ने बुधवार को 42 करोड़ 30 लाख रुपये की बंपर ओपनिंग ली। फिल्म ने गुरुवार और शुक्रवार को अपनी कमाई में 53 करोड़ 20 लाख रुपये और जोड़े। फिल्म सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छूने से बस 50 लाख रुपये और दूर है।
विज्ञापन
3 of 6
एक्स मैन: डार्क फीनिक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्समेन-डार्क फीनिक्स ने दिखाया दम
बुधवार को ही रिलीज हुई फिल्म एक्स मेन डार्क फीनिक्स को भी भारत में रिलीज का अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने बुधवार और गुरूवार की कमाई मिलाकर पांच करोड़ दो लाख रुपये कमाए हैं। सिर्फ 950 स्क्रीन्स में रिलीज हुई इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर अहम किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में लॉरेन शुल्डर, हच पार्कर और सिमोन किनबर्ग लीड रोल में हैं।
4 of 6
Will Smith
- फोटो : twitter
गॉडजिला और अलादीन सुपरहिट
पिछले हफ्ते रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म गॉडजिला-किंग ऑफ मॉन्स्टर्स ने भी भारत में अच्छा कारोबार किया है। कुल 1400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म ने पहले हफ्ते में 19 करोड़ 28 लाख रुपये की शानदार कमाई की। इस फिल्म में थॉमस टुल, जॉन जाशनी और मैरी पैरेंट ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। उससे पहले रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म अलादीन भारत में सुपरहिट रही। इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 13 करोड़ 82 लाख रुपये का कारोबार करते हुए अपनी कुल कमाई 43 करोड़ 13 लाख रुपये कर ली।
विज्ञापन
5 of 6
PM Narendra Modi
- फोटो : social media
पीएम नरेंद्र मोदी ने जुटाए 21 करोड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अपने निर्माताओं को निराश नहीं किया। फिल्म की दो हफ्तों की कुल कमाई 21 करोड़ 94 लाख रुपये रही। दूसरे हफ्ते में यह फिल्म 1085 स्क्रीन्स पर चलती रही। जबकि इसके साथ रिलीज हुई अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड दूसरे हफ्ते में सिर्फ 340 स्क्रीन्स ही पा सकी। इस फिल्म की कमाई अनुमान से कहीं कम सिर्फ 11 करोड़ 93 लाख रुपये ही रही।
दे दे प्यार दे का करिश्मा जारी
इस सीजन की सरप्राइज हिट रही अजय देवगन, तब्बू औऱ राकुलप्रीत सिंह स्टारर दे दे प्यार दे का कमाल तीसरे हफ्ते भी जारी रहा। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 10 करोड़ 84 लाख रुपये कमाए। इस तरह टी सीरीज की फिल्म दे दे प्यार दे ने रिलीज के तीन हफ्तों में 93 करोड़ 52 लाख रुपये कमा लिए हैं।