बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा न केवल अपनी पत्नी की वजह से चर्चा में रहते हैं, बल्कि वह उनके ऊपर लगे आरोपों के कारण भी सुर्खियां बटोरते हैं। राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में फंस चुका है, जिसके तहत उन पर बहुत सी अभिनेत्रियों ने तरह-तरह के आरोप लगाए थे। इस केस में उन्हें दो महीने तक जेल में रहना पड़ा था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। राज कुंद्रा से जुड़े इस हाई प्रोफाइल मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिसकी वजह से उनकी काफी बदनामी भी हुई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि यह पूरा मामला सिनेमा के रंगीन पर्दे पर दिखाया जाएगा, जिसमें मुख्य भूमिका खुद राज कुंद्रा निभाएंगे।