फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra: सोशल मीडिया बायो को लेकर ट्रोल हो रहे राज कुंद्रा, यूजर्स बोले- अब फैसला मुंबई पुलिस करेगी

Wed, 21 Jul 2021 12:51 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : Social Media
राज कुंद्रा का अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें अपने एप पर रिलीज करने का मामला जबसे सामने आया है, तबसे लगातार सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। लोग उनके साथ-साथ उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी ट्रोल कर रहे हैं। जबसे राज कुंद्रा का ये मामला सामने आया है तबसे लगातार उनके कई वीडियो और ट्वीट वायरल हो चुके हैं। एक वीडियो में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने उनसे उनकी इनकम का राज पूछा था। तो अब वही एक बार फिर से राज कुंद्रा की उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखे बायो की वजह से लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।



ट्विटर बायो को लेकर मचा बवाल

दरअसल वायरल ट्वीट्स के बाद अब उनके ट्विटर अकाउंट पर लिखे हुए बायो को लेकर राज कुंद्रा की खूब आलोचना हो रही है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर उनके बायो में लिखा है, ‘जिंदगी का असली मकसद सही फैसले करना है’। इस बायो के साथ ही उन्होने एंजल वाला इमोजी लगाया है। इसी बायो को लेकर लोग राज कुंद्रा पर तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं और साथ ही उनके इस बायो का स्क्रीन शॉर्ट साझा करके उनसे सवाल पूछ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने राज कुंद्रा के बायो का स्क्रीन शॉर्ट लिया

सोशल मीडिया पर मौजूद कई लोगों ने उनके बायो का स्क्रीन शॉर्ट लिया और ट्रोल करते हुए उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘अब मुंबई पुलिस कहेगी- हमें निर्णय लेने दो कि फैसला सही था या गलत। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘राज कुंद्रा ने अपने बायो में लिखा है, जिंदगी का मकसद सही फैसले करना है। वाह इन्होने क्या सही फैसला किया है।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : Instagram
यूजर ने कहा राज कुंद्रा ने बताया हम समझ नहीं पाए

अन्य यूजर ने उनके बायो का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, ‘पहले आईपीएल (IPL) और अब पोर्नोग्राफी। एक यूजर ने तो ये तक कह दिया कि साल 2012 में राज कुंद्रा ने अपने पोर्नोग्राफी बिजनेस के बारे में बताया था। यूजर ने लिखा, ‘साल 2012 में राज कुंद्रा ने अपने पॉर्न फिल्मों के बिजनेस के बारे में और अपनी फीलिंग के बारे में बताने की कोशिश की थी, लेकिन उस वक्त हम समझ नहीं पाए उन्होने ऐसा क्यों कहा था’।
 
 

4 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : instagram/rajkundra9
मामला सामने आने के बाद ट्विटर पर शुरू हुआ ट्रेंड

सोमवार को अश्लील फिल्म बनाने और उसे एप पर रिलीज करने के मामले में चली लंबी पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच द्वारा राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही लगातार राज कुंद्रा और बॉयकोट बॉलीवुड ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। राज कुंद्रा द्वारा किए गए विवादित ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। ट्वीट्स सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें 'पोर्नडॉन' और 'ठरकी कुंद्रा’ बुला रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत, राज कुंद्रा - फोटो : Instagram
कंगना ने कहा करूंगी पर्दाफाश

राज कुंद्रा का विवादित मामला सामने आने के बाद कंगना रनौत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। कंगना ने एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि इसलिए मैं फिल्म जगत को गटर कहती हूं। हर चमकती चीज सोना नहीं होती। इसके अलावा कंगना ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा, ‘मैं अपने प्रोडक्शन में बनने वाली आगामी फिल्म ‘टिकू वेड्स शेरु’ में बॉलीवुड में चल रही इस तरह की चीजों का पर्दाफाश करूंगी’।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें