फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra: 'गरीबी से इतनी नफरत थी कि सिर्फ अमीर बनने का ही सोचा', जब राज कुंद्रा ने की अपने स्ट्रगल पर बात

Fri, 23 Jul 2021 01:29 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

जब से बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने का आरोप लगा है, तब से वे सुर्खियों में बने हुए हैं। सोमवार को राज को पुलिस ने हिरासत में लिया है उसके बाद से ही मुंबई क्राइम ब्रांच मामले से जुड़ी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, राज ने पिछले डेढ़ साल में 100 से अधिक पोर्न वीडियो बनाकर खूब पैसा कमाया है। राज की नौ कंपनियां हैं। उन्होंने 18 साल की उम्र में पश्मीना शॉल बेचना शुरू कर दिया था। यही उनके बिजनेस की शुरुआत थी। 

गरीबी से थी बहुत नफरत
राज ने आज से आठ साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें गरीबी से नफरत थी और नफरत इस स्तर पर थी कि उन्होंने सिर्फ अमीर बनने के विषय में ही सोचा इसलिए वे इतने आगे बढ़ पाए हैं। राज का बिजनेस सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने विदेश में भी खूब व्यापार किया है।  

 
विज्ञापन

2 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : Instagram

पिता लंदन में बस कंडक्टर थे
राज ने वर्ष 2013 में एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपने परिवार और खुद के बारे में खूब खुलकर बात की थी। राज की पैदाइश लंदन की है। जहां उनके पिता एक बस कंडक्टर थे और मां एक फैक्ट्री में काम किया करती थीं। बाद में पिता ने यह नौकरी छोड़ी दी और वे छोटा- मोटा व्यापार करने लग गए। 

विज्ञापन

3 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

45 साल पहले पिता गए विदेश
राज ने इंटरव्यू में ही बताया था कि उनके पिता यही कोई 45 साल पहले लंदन चले गए थे और वहां उन्होंने हमें पालने-पोसने के लिए बसों में काम करना शुरू किया। उस समय मां भी काम करती थीं और यह समय पूरे परिवार के लिए ही कठिन था। राज के जन्म से पहले उनका परिवार भारत में ही रहता था। 

4 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Twitter

शिल्पा रोकती हैं फिजूलखर्ची से
राज ने बताया था कि वे 18 साल की उम्र में कॉलेज छोड़ चुके थे और तभी से उन्होंने खुद का काम करना शुरू कर दिया था। वे विदेशी शो रूम को पश्मीना शॉल बेचने लगे थे। राज ने पत्नी शिल्पा शेट्टी की बात करते हुए बताया था कि वे उन्हें फिजूलखर्ची से रोकती हैं तो वे यही कहते हैं कि उन्हें उनके कमाए पैसों को खर्च करने में किसी प्रकार की चिंता नहीं होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : फाइल

बनना था अमीर 
राज ने उस इंटरव्यू में अपनी सफलता का श्रेय गुस्से को दिया है। उन्होंने बताया कि एक समय उनको गरीबी से इतनी ज्यादा नफरत हो गई थी कि अमीर बनने के सिवा उन्होंने कुछ सोचा ही नहीं। मैं अपने जीवन में परिवर्तन लेकर आया हूं और शिल्पा इस बात के लिए मेरा खूब सम्मान भी करती हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें