फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज कुंद्रा केस: पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोईं शिल्पा शेट्टी, पति-पत्नी में जमकर हुई बहसबाजी

Sun, 25 Jul 2021 05:19 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। बिजनेसमैन पर लगे आरोपों के बाद से ही शिल्पा को खूब ट्रोल किया जा रहा है। अभिनेत्री राज कुंद्रा के साथ कई कंपनियों में बिजनेस पार्टनर भी हैं। शिल्पा शेट्टी के नाम पर 23 कंपनियां हैं और उनके पति नौ कंपनियों के मालिक हैं। 

छापेमारी के दौरान राज को घर लाई पुलिस
शुक्रवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा और राज के जुहू वाले घर पर छापा मारा, वहां पुलिस राज को भी अपने साथ लेकर गई थीं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी और उनके पति में खूब बहसबाजी हुई। पुलिस ने वहां शिल्पा से भी लंबे समय तक पूछताछ की। अभिनेत्री ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था कि उन्हें हॉटशॉट एप के बारे में कुछ पता है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के बाद शिल्पा घबरा गई थीं। 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
shilpa Shetty - फोटो : Social media

पुलिस के सामने रोईं शिल्पा
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब पुलिस राज को लेकर उनके घर पहुंची तो दोनों पति-पत्नी में लंबे समय तक बहस हुई और उसके बाद शिल्पा खुद को रोक नहीं पाईं और वे पुलिस के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगी थीं। पुलिस को बयान दर्ज कराते वक्त भी शिल्पा काफी टूट चुकी थीं।  
 

 
विज्ञापन

3 of 5
shilpa shetty - फोटो : social media

पति ने नहीं बनाया एडल्ट कंटेंट
शिल्पा से जब पूछताछ हुई तो उन्होंने कहा कि उनके पति राज ने कोई पोर्नोग्राफिक कंटेंट नहीं बनाया है। उस कंटेंट को एडल्ट नहीं इरोटिका जरूर कहा जा सकता है और इस तरह का कंटेंट तो वेब सीरिज के रूप में कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

4 of 5
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram

शिल्पा के बैंक अकाउंट्स की हो रही है जांच
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी के बैंक अकाउंट्स की भी जांच कर रही है क्योंकि शिल्पा वियान इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर रह चुकी हैं और पिछले साल ही उन्होंने इस्तीफा दिया है। ऐसे में इंडस्ट्री से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए भी शिल्पा से दोबारा पूछताछ हो सकती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shilpa shetty
शिल्पा की भूमिका का लगाया जा रहा है पता 
जब से राज कुंद्रा की कस्टडी को आगे बढ़ाया गया है और शिल्पा से पूछताछ हुई है, पुलिस को संदेह है कि कंपनी के पैसों से कहीं शिल्पा को तो कोई लाभ नहीं हुआ है? इस मामले में वे कितनी शामिल हैं, मुंबई क्राइम ब्रांच इस बारे में पता लगाने में जुटी हुई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें