राज कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए अपने बयान में राज ने कहा, 'हाल ही में मेरे बारे में झूठे आरोप प्रसारित करने वाले समाचार लेखों से मैं बहुत परेशान हूं। इन रिपोर्टों में दावा किया गया है कि एक महिला, जो कथित तौर पर एक अवैध अप्रवासी है, मेरे लिए काम करती थी या मेरी कथित प्रोडक्शन कंपनियों में से एक से जुड़ी थी। मैं बिल्कुल स्पष्ट कर दूं कि मैं इस महिला से कभी नहीं मिला हूं, न ही मैं कभी ऐसी किसी प्रोडक्शन कंपनी का मालिक रहा हूं या उससे जुड़ा रहा हूं जिसके लिए इस महिला ने काम किया है।'