Raj Kiran
साल 1980 में फिल्म 'कर्ज' में राज किरण के साथ काम कर चुके ऋषि कपूर जब राज किरण के भाई गोविंद मेहतानी से मिले तो पता चला कि राज पिछले दस साल से अमेरिका के अटलांटा में एक पागलखाने में भर्ती है। उन्होंने बताया कि राज किरण को उनके परिवार ने धोखा दिया था, तब से वे डिप्रेशन में चले गए और अपना मानसिक संतुलन खो बैठे थे। वहीं दीप्ति नवल ने उन्हें अमेरिका में टैक्सी चलाते हुए देखा था। फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका गए एक ऋषि कपूर को राज किरण अटलांटा के एक मेंटल हॉस्पिटल में मिले।