भारतीय सिनेमा में अभिनेता और अभिनेत्री की बात तो हमेशा होती है, लेकिन इस इंडस्ट्री में कुछ ऐसे निर्देशक भी हैं, जो अपनी फिल्मों में कहानी और संगीत को इतनी बारीकी से पेश करते हैं कि फैंस भी उनके दीवाने हो जाते हैं। यही गुण सिनेमा जगत के शानदार निर्देशक राज खोसला में था, जो आज भी अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए याद किए जाते हैं। राज खोसला अपने समय में भारतीय सिनेमा के ट्रेंड सेटर साबित हुए थे क्योंकि उनके आने से हिंदी सिनेमा में कई बड़े बदलाव आए। एक तरफ वह अपनी फिल्मों में अभिनेत्रियों को दमदार रोल देने के लिए जाने जाते थे तो दूसरी तरफ उन्होंने ही हिंदी सिनेमा में सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों को बनाना शुरू किया। आइए आपको उनकी सस्पेंस से भरपूर फिल्मों की लिस्ट दिखाते हैं, जिन्हें आप ओटीटी पर आराम से देख सकते हैं।