राज कपूर ने 71 साल पहले पाई-पाई जोड़ आरके स्टूडियो बनवाया था । इसके लिए उन्हें कर्ज तक लेना पड़ा गया था । ये स्टूडियो कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का गवाह बना । अब आरके स्टूडियो को रियलिटी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीदने की घोषणा की है । कंपनी इस जमीन पर लग्जरी फ्लैट बनाएगी । कंपनी ने सौदे की राशि की जानकारी नहीं दी ।
विज्ञापन
2 of 12
आरके स्टूडियो
आरके स्टूडियो अब इतिहास बनने के लिए तैयार है । 71 साल पुराने ऐतिहासिक RK Studio को कपूर फैमिली ने मिलकर बेचने का फैसला लिया। लंबे समय से स्टूडियो में ज्यादा काम नहीं हो रहा था । साथ ही पिछले साल 16 सितंबार को इस स्टूडियो में भयंकर आग लग गई थी । इसके बाद से तो स्टूडियो को फिल्म मेकर्स ने लेना बंद कर दिया ।
विज्ञापन
3 of 12
आरके स्टूडियो
ऋषि कपूर ने नई तकनीक के साथ इसके पुनर्निर्माण की इच्छा जाहिर की थी लेकिन उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा कि यह व्यावहारिक नहीं होगा। रणधीर कपूर ने कहा कि हां हमने आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला किया।
4 of 12
आरके स्टूडियो
स्टूडियो बेचने के पीछे एक बड़ी वजह ये भी है कि ईस्टर्न मुंबई में बना ये स्टूडियो अब फिल्मकारों की पसंद नहीं रहा। हालांकि ये स्टूडियो अभी भी बॉलीवुड की कई सुनहरी यादें अपने अंदर समेटे हुए है । तस्वीरों में देखिए कि आरके स्टूडियो अंदर से कैसा दिखता है ।
विज्ञापन
5 of 12
Kapoor family and RK studio
- फोटो : file photo
ऋषि कपूर ने बताया था कि फिल्म 'जिस देश में गंगा बहती है' में पद्मिनी द्वारा पहने गए गहने और कपड़ों को भी इसी स्टूडियो में सहेज कर रखा गया था। यह उनके पिता की विरासत थी और यह एक खजाना था।
विज्ञापन
6 of 12
आरके स्टूडियो
बता दें कि जब तक राज कपूर जिंदा रहे तब तक इस स्टूडियो में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज होली खेलने आते थे । ऋषि कपूर ने बताया था कि उनके पिता राज कपूर ने 'बॉबी' की सफलता से अपने परिवार के लिए एक घर खरीदा था।
विज्ञापन
7 of 12
आरके स्टूडियो
उन्होंने अपनी सभी कमाई स्टूडियो में डाल दी थी क्योंकि सिनेमा उनका धर्म था। साथ ही फिल्म 'जोकर' में इस्तेमाल हुए जोकर और बाकी सामान भी इसमें सुरक्षित रखे हैं।
8 of 12
rk studio
बरसात फिल्म के हिट होने के बाद राजकपूर साहब ने 1948 में इसे बनवाया था और उनकी पहली फिल्म आवारा की ड्रीम शूटिंग इसी स्टूडियो में हुई थी। वे बताते हैं कि पूरी फिल्म की शूटिंग रात में होती थी। तब तक स्टूडियो में दीवारें बनी थीं लेकिन छत नहीं बनी थी। फिल्म 1951 में रिलीज हुई थी।
9 of 12
rk studio
ऋषि की फिल्म मेरा नाम जोकर, रणधीर की कल आज और कल, राजकपूर की राम तेरी गंगा मैली की पूरी शूटिंग यहीं से हुई है। शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम, हिना, रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम ग्रंथ सहित कई फिल्मों की यादों में रह जाएगा यह स्टूडियो।
10 of 12
rk studio
एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने आरके स्टूडियो को लेकर कहा था, 'दादा राज कपूर द्वारा बनाए गए इस स्टूडियो से मेरी बहुत अच्छी यादें जुड़ी हैं। मुझे पूरी बात पता नहीं है कि सच में क्या हो रहा है। मेरी सेहत कुछ दिनों से ठीक नहीं है और मैं पिछले चार-पांच दिन से अपने पिता से नहीं मिली हूं लेकिन निश्चित ही, हम सब इन्हीं गलियारों में पलकर बड़े हुए हैं।'
11 of 12
rk studio
वो आगे कहती हैं, 'मुझे लगता है कि शायद परिवार ने इस बारे में कोई बड़ा फैसला किया है। अब यह मेरे पिता और उनके भाइयों पर है। अगर उन्होंने यही तय किया है तो यही सही है।'
आरके स्टूडियो मुंबई के चेंबूर में स्थित है । यह स्टूडियो जिस इलाके में है, वहां एक वर्ग मीटर जमीन की कीमत ढाई से तीन लाख रुपए है। मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, आरके स्टूडियो बिकने के बाद कपूर खानदान को भारी-भरकम रकम बनने वाली है । यह स्टूडियो जिस इलाके में है, वहां एक वर्ग मीटर जमीन की कीमत ढाई से तीन लाख रुपए है। स्टूडियो लगभग दो एकड़ में फैला हुआ है।