मशहूर एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर की पुण्यतिथि 2 जून को होती है। राज कपूर न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर थे बल्कि वो एक कामयाब प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी थे। राज कपूर की परवरिश और उन्हें स्टार बनाने में उनके पिता पृथ्वीराज कपूर का बहुत बड़ा हाथ था। राज कपूर अपनी फिल्मों में अक्सर वो सब कुछ दिखाते थे, जिससे वो खुद गुजर चुके होते थे। राज कपूर ने बॉलीवुड को न सिर्फ एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी बल्कि एक्ट्रेस को बोल्ड अवतार में पहली बार परदे पर उतारने वाले वही थे। तो चलिए आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जिसमें एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन दिए थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
simi garewal
- फोटो : file photo
सिमी ग्रेवाल-'मेरा नाम जोकर'
राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में ऋषि कपूर ने राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक सीन था जिसमें टीचर कपड़े बदल रही होती है और ऋषि कपूर उसे चुपके से देख रहे होते हैं। इस टीचर का किरदार सिमी ने निभाया था।
विज्ञापन
3 of 6
vyjayanthimala
- फोटो : file photo
वैजयंती माला-'संगम'
राज कपूर की फिल्म 'संगम' में वैजयंती माला पहली बार बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं। वैजयंती माला ने पहली बार इस फिल्म में बिकनी पहनी थी। पानी के अंदर का यह सीन काफी फेमस हुआ था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
4 of 6
Zeenat Aman Shashi Kapoor
- फोटो : file photo
जीनत अमान-'सत्यम शिवम् सुदंरम'
साल 1978 में आई राज कपूर की फिल्म 'सत्यम शिवम् सुदंरम' भी काफी बोल्ड थी। इस फिल्म में जीनत अमान ने शुरुआत से आखिर तक बोल्ड कपड़े पहने थे और बोल्ड सीन भी दिए थे। खास तौर पर जीनत अमान का शशि कपूर के साथ फिल्माया गया टाइटल ट्रैक काफी सुर्खियों में रहा। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में जीनत और शशि कपूर ने काफी इंटीमेट सीन दिए थे।
विज्ञापन
5 of 6
raj kapoor and nargis
नरगिस-'आवारा'
राज कपूर की बोल्ड हीरोइन की लिस्ट से नरगिस भी अछूती नहीं रहीं। नरगिस ने राज कपूर की फिल्म आवारा में कई रोमांटिक सीन दिए थे। यह सीन आज भी दर्शकों के बीच चर्चा में है।
मंदाकिनी- 'राम तेरी गंगा मैली'
'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस मंदाकिनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में मंदाकिनी ने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे खासतौर पर झरने के नीचे वाला सीन। इस सीन में मंदाकिनी केवल सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें उन्हें झरने के नीचे खड़े होना था। इस सीन को राज कपूर ने सेंसर बोर्ड में कैसे पास कराया इसके बारे में लोगों को आज भी जानकारी नहीं है। इस सीन के लिए मंदाकिनी को आज भी याद किया जाता है।