सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर हिट रही है । जब भी दोनों ने साथ में फिल्म की, दर्शकों ने उन्हें बहुत सराहा । इसके अलावा दोनों अपने रिलेशन को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं । हाल ही में कटरीना और सलमान, कपिल शर्मा (Kapil Sharma) शो में पहुंचे थे। यहां दोनों ने एक-दूसरे की निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए ।
विज्ञापन
2 of 7
salman khan, katrina kaif
- फोटो : social media
फिल्म 'भारत' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे सलमान ने दर्शकों को बताया कि एक बार कटरीना ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। कपिल शर्मा के शो का ये प्रोमो वीडियो काफी वायरल हो रहा है। अर्चना, कटरीना को लेकर एक राज खोलते हुए कहती हैं कि कटरीना हम सिंगापुर में 'दे दना दन' की शूटिंग कर रहे थे । इसमें तुमने इतनी स्ट्रिक्ट डाइटिंग की थी कि स्मूदी तक रिफ्यूज कर दी । अर्चना की बात सुन सलमान खान बीच में बोलते हैं और कहते हैं, 'तुम स्मूदी की बात कर रही हो, इन्होंने मुझे रिफ्यूज कर दिया है।'
विज्ञापन
3 of 7
katrina kaif salman khan
- फोटो : social media
कपिल शर्मा, कटरीना कैफ से पूछते हैं कि आपको किस चीज से डर लगता है तो वो कहती हैं कि प्यार से। यही सवाल जब सलमान से पूछा गया उन्हें किस चीज से डर लगता है। सलमान ने कहा, 'मुझे भी बंद दरवाजे की लिफ्ट का फोबिया है। मुझे पारंपरिक कॉम्पैक्ट लिफ्ट से डर लगता है। मुझे डर है कि लिफ्ट से जुड़े नटबोल्ट फिसल सकते हैं।'
4 of 7
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : twitter
कपिल जब कटरीना से सलमान (Salman Khan) की शादी के बारे में पूछते हैं तो कटरीना कहती हैं कि इसका जवाब सिर्फ भगवान या सलमान दे सकते हैं । सलमान भी इस सवाल का गोलमोल जवाब देते हैं। इस बार सलमान खान ने शादी के सवाल पर सीधा जवाब देते हुए बताया है कि उन्हें आजतक किसी लड़की ने शादी के लिए प्रपोज ही नहीं किया।
इसी वजह से उनकी शादी नहीं हो पा रही है। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म भारत का एक क्लिप सामने आया था जिसमें कटरीना कैफ सलमान खान को प्रपोज कर रही हैं। इस क्लिप को लेकर एक सवाल पर सलमान खान ने बताया कि उन्हें आज तक किसी लड़की ने प्रपोज ही नहीं किया है। इसके बाद सलमान ने कहा- 'मैं कैंडल लाइट डिनर नहीं करता हूं।
हो सकता है कि अगर मैं कैंडल लाइट डिनर करता तो मुझे प्रपोजल मिलता। वैसे भी कैंडल लाइट में मुझे खाना दिखता नहीं हैं।' भारत के प्रमोशन के दौरान ही एक सलमान से सवाल किया गया कि क्या उन्हें उनकी शादी नहीं होने का दुख होता है। इस पर सलमान ने कहा- 'हां मुझे दुख है कि मुझे अब तक किसी ने शादी के लिए अप्रोच नहीं किया।'
विज्ञापन
5 of 7
salman khan
- फोटो : social media
आपको शायद ये जानकर अजीब लगे कि एक बार सलमान अपनी स्कूल की फीस नहीं भर पाए थे और इस वजह से उन्हें क्लास से बाहर कर दिया गया था।हाल ही में उन्होंने बताया कि बचपन में एक दिन उन्हें टीचर ने क्लास के बाहर खड़ा कर दिया था। सलमान ने कहा कि जब मैं क्लास के बाहर खड़ा था तो मेरे पिता सलीम खान वहां से गुजर रहे थे।
उन्होंने सलमान को देखते ही कहा कि ये क्या बदमाशी है?' सलमान खान ने कहा, 'मेरे पिता को पता चला कि मेरी फीस टाइम पर जमा नहीं हो पाई जिसके चलते मुझसे क्लास के बाहर खड़ा कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अगले ही दिन स्कूल में जाकर मेरी फीस जमा करवाई और तब मेरी टीचर ने भी उनसे माफी मांगी।'
विज्ञापन
6 of 7
salman khan
- फोटो : social media
कटरीना के बारे में पूछे एक सवाल पर सलमान ने बताया कि अगर कटरीना कैफ एक्ट्रेस न होतीं तो फिर क्या करतीं? सलमान खान ने जवाब दिया, 'अगर कटरीना कैफ एक्ट्रेस न होतीं तो वे शादी करतीं और बच्चे पैदा करतीं। सलमान का जवाब सुनते ही कैटरीना ने बीच में ही उन्हें टोक दिया।
कैटरीना कहने लगीं सवाल प्रोफेशन चुनने जैसे डॉक्टर, इंजीनियर के बारे में हैं। कटरीना ने सलमान से एक्टिंग के अलावा कोई प्रोफेशन चूज करने को कहा तो इस पर सलमान ने फिर कटरीना पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा। सलमान बोले- 'वैसे शादी और बच्चे पैदा करने में भी काफी मेहनत लगती है।'
एक इंटरव्यू के दौरान कटरीना अपने पिता को लेकर इमोशनल हो गईं। कटरीना ने कहा, 'पिता का न होना लाइफ में एक खालीपन ला देता है। एक लड़की होने के नाते ये काफी खराब होता है। जब मैं बुरे दौर से गुजरती थी तो पिता की कमी महसूस होती थी। जब मेरे बच्चे होंगे तो मैं कोशिश करूंगी कि उन्हें मां और पिता दोनों का प्यार मिले।'
कटरीना इंटरव्यू के दौरान इमोशनल होते हुए बोली, 'जब भी मैं किसी इमोशनल दौर से गुजरती हूं तो महसूस करती हूं कि ये उन लोगों के लिए ज्यादा आसान होगा जिनका अपने पिता के साथ गहरा संबंध है। जो आपको बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं।' कटरीना ने ये भी बताया कि वह सात भाई-बहनों के साथ कैसे बड़ी हुईं। मैं बेहद शांत किस्म की लड़की थी, मैं अपने तक ही सीमित रहती थीं। कर्क राशि होने के कारण मैं काफी अंतरमुखी थीं। मुझे नहीं पता मैं एक्ट्रेस कैसे बनीं।