फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब राज कपूर और छोटे बेटे के बीच आ गई थी दरार, वजह बनी थी ये अभिनेत्री

Sat, 14 Dec 2019 07:44 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
Raj Kapoor
शो मैन के नाम से मशहूर राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। 1930 में उनके पिता पृथ्वीराज कपूर थियेटर में काम करने के चलते मुंबई पहुंचे। राज कपूर ने अपने तीनों बेटों के करियर को संवारने में वैसे तो कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन क्या आपको पता है कि एक फिल्म को लेकर राज कपूर और उनके छोटे बेटे राजीव कपूर के बीच अनबन हो गई थी। 
विज्ञापन

2 of 6
Ram Teri Ganga Maili - फोटो : social media
मधु जैन की किताब 'द कपूर्स' के मुताबिक, राज कपूर ने अपने सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर को 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से लांच किया। फिल्म तो हिट रही लेकिन राजीव कपूर से ज्यादा फायदा अभिनेत्री मंदाकिनी को मिला।
विज्ञापन

3 of 6
राम तेरी गंगा मैली - फोटो : सोशल मीडिया
उस दौर में जहां एक ओर फिल्म चर्चित होती जा रही थी वहीं इस फिल्म के हीरो राजीव कपूर की अपने पिता से नाराजगी बढ़ती जा रही थी। इस फिल्म के बाद राजीव कपूर और राज कपूर में अनबन की नौबत आ गई। 'राम तेरी गंगा मैली' सिर्फ राज कपूर और मंदाकिनी के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गई। राजीव कपूर को इस फिल्म के हिट होने का ज्यादा फायदा नहीं मिला। एक फिल्म के बाद से ही मंदाकिनी रातों-रात स्टार बन गईं लेकिन राजीव कपूर वहीं के वहीं रह गए। 

4 of 6
raj kapoor - फोटो : social media
राजीव कपूर का मानना था इसके लिए राज कपूर जिम्मेदार हैं। दरअसल राजीव कपूर चाहते थे कि राज कपूर 'राम तेरी गंगा मैली' के बाद उनके लिए एक और फिल्म बनाएं। वो उन्हें उस फिल्म में एक नायक की तरह प्रोजेक्ट करें ताकि स्टार होने का जो फायदा मंदाकिनी को मिला था वो अब उन्हें इस फिल्म में मिले।
विज्ञापन

5 of 6
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
राजीव कपूर के चाहने के बावजूद राज कपूर ने ऐसा नहीं किया और राजीव को राज कपूर ने एक असिस्टेंट के तौर पर रखा। वो उनसे यूनिट का वह सारा काम कराते जो एक स्पॉटब्वॉय और असिस्टेंट करता था। 'राम तेरी गंगा मैली' के बाद राजीव कपूर 'लवर ब्वॉय', 'अंगारे', 'जलजला', 'शुक्रिया', 'हम तो चले परदेस' जैसी फिल्मों में दिखे तो पर उनकी फिल्में चली नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राज कपूर - फोटो : फाइल
कहा जाता है कि राजीव कपूर ने कभी राज कपूर के सामने अपनी कुंठा व्यक्त नहीं की लेकिन राज कपूर के अंतिम संस्कार से दूरी बनाए रखी। कपूर परिवार से अलग वो तीन दिनों तक अलग-थलग रहे।

शर्मिला टैगोर ने इस वजह से जताई अनुष्का-विराट के बच्चे की ख्वाहिश, तैमूर से जुड़ा कनेक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें