फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kapoor’s 100th Birthday: फिल्मों के क्रेडिट में हीरो से पहले हीरोइन का नाम, शोमैन ने शुरू किया ये चलन

Sat, 14 Dec 2024 10:39 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raj Kapoor’s 100th Birthday: आज शनिवार 14 दिसंबर को शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती है। उन्होंने बेमिसाल सिनेमा बनाने के साथ-साथ महिला कलाकारों को अधिकार दिलाने की परंपरा भी शुरू की।
विज्ञापन
राज कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शोमैन! अभिनेता, निर्माता-निर्देशक, जिन्होंने सिनेमा के कद्रदानों को एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। उन्होंने महिला कलाकारों को अपनी फिल्मों में हमेशा प्रमुखता से पेश किया। बोल्ड सीन दिलाए तो कपड़ों के मामले में भी वे नए-नए ट्रेंड लेकर आए। मगर, इससे बढ़कर उन्होंने सिनेमा में महिला अधिकारों के लिए भी पहल शुरू कीं। राज कपूर ही वे शख्स हैं, जिन्होंने फिल्मों के क्रेडिट में हीरो से पहले हीरोइन का नाम देने का चलन शुरू किया। इसे बाद में शाहरुख खान ने बतौर निर्माता अपनी फिल्मों में अपनाया है।

विज्ञापन

आग - फोटो : सोशल मीडिया
हीरोइनों को क्रेडिट देने के मामले में रहे आगे
राज कपूर ने 'बॉबी', 'राम तेरी गंगा मैली', 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'प्रेम रोग' और 'संगम' जैसी महिला केंद्रित फिल्में बनाईं। इनमें अपनी हीरोइनों को मुखर अंदाज में दिखाया। फिल्मों में हीरोइनों को क्रेडिट देने के मामले में भी राज कपूर आगे रहे। कहा जाता है कि उन्होंने अपनी फिल्मों में हीरोइनों को हीरो से पहले क्रेडिट में नाम दिए जाने का रिवाज भी शुरू किया। राज कपूर ने फिल्म आग से इसकी शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म में हीरोइन नरगिस को हीरो से पहले नाम दिया था। इसमें लीड हीरो खुद राज कपूर ही थे।
Allu Arjun: महिला की मौत पर बवाल, अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी और फिर जमानत, सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला

चेन्नई एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने भी अपनाई यह पहल
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भी अपनी फिल्मों में राज कपूर की इस परंपरा को अपनाया। शाहरुख खान ने इस काम की शुरुआत साल 2013 में आई अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' से की। उन्होंने उस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक इवेंट में इसका एलान किया था। एक्टर ने कहा था, अब से उनकी सभी फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री का नाम क्रेडिट में उनके नाम से पहले आएगा।
Raj Kapoor’s 100th Birthday: राज कपूर के शराब पीने से खौफ खाते थे ऋषि कपूर, हमेशा सताता रहता था ये डर
विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान ने की ये गुजारिश
शाहरुख खान ने सिनेमा में काम करने वाले अन्य लोगों से भी गुजारिश की थी कि वे भी ऐसा करें। किंग खान ने कहा, 'मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करूंगा, जिनके साथ मैं काम कर रहा हूं वे भी ऐसा करें। मुझे नहीं पता कि इससे कोई बदलाव आएगा या नहीं, लेकिन इस मुद्दे को उठाया जाना चाहिए'। शाहरुख खान के इस काम की सभी ने तारीफ की थी।
Raj Kapoor’s 100th Birthday: ‘शोमैन’ को याद करने के लिए जुटे फिल्मी सितारे, साथ दिखा पूरा कपूर परिवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें