फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज बब्बर समेत इन 5 बॉलीवुड स्टार्स ने शादीशुदा होते हुए भी रचाई थी दूसरी शादी

Sun, 23 Jun 2019 04:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sanjay Khan, raj babbar - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के ऐसे बहुत से सितारे हैं जो अपनी शादी से पहले और बाद में लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। किसी अभिनेता और अभिनेत्री का नाम अफेयर को लेकर कब चर्चा में आ जाए कुछ भी नहीं कहा जा सकता। वहीं ऐसे बहुत से सितारे रहे हैं जिन्हें अपनी शादी के बाद प्यार हुआ और उन्होंने अपने जीवनसाथी से अलग हुए बिना अपने प्यार के साथ दोबारा शादी रचा ली। बात करेंगे फिल्म जगत से जुड़े उन 5 हस्तियों की जिन्होंने शादीशुदा होने के बाद दूसरी शादी की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Smita And Raj babbar - फोटो : file photo
सबसे पहले बात करते अभिनेता राज बब्बर की। राज बब्बर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। राज बब्बर पहले से ही शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी का नाम नादिरा है। राज बब्बर शादीशुदा होने के बाद भी अभिनेत्री स्मिता पाटिल से प्यार कर बैठे। वहीं, राज बब्बर की पहली पत्नी नादिरा ने ठान लिया ता कि वह राज को तलाक नहीं देंगी। ऐसे में राज बब्बर ने भी नादिरा की कोई परवाह न करते हुए बिना तलाक लिए स्मिता से शादी कर ली। स्मिता से उन्हें एक बेटा प्रतीक बब्बर हुए। बता दें कि बेटे के जन्म के कुछ समय बाद ही स्मिता चल बसीं। साल 2013 में खुद नादिरा ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में लिखा कि दूसरी शादी करने के बाद राज बब्बर हमें और अपने परिवार को छोड़कर चले गए, लेकिन वह हमारी शादी से अलग नहीं हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
Dharmendra and Hema - फोटो : file photo
सुपरहिट स्टार धर्मेंद्र की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। पहली शादी से धर्मेंद्र के दो बेटे सनी और बॉबी हैं। सभी जानते हैं कि धर्मेंद्र तब शादीशुदा ही थे, जब वे फिल्मों में आए थे। यहां धर्मेंद्र को हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से प्यार हो गया। प्रकाश कौर से अलग हुए बिना धर्मेंंद्र धर्म बदलकर हेमा से शादी कर ली।  

4 of 6
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस कड़ी में अभिनेता ही नहीं बल्कि फिल्म स्क्रिप्ट राइटर, मशहूर लेखक और बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के पिता सलीम खान का नाम भी आता है। सलीम ने पहले सलमा खान से शादी की थी। इस शादी से उन्हें तीन बेटे सलमान, अरबाज और सोहेल खान हुए थे। इसके बाद सलीम खान को अभिनेत्री और मशहूर डांसर हेलन से प्यार हो गया। सलीम ने पहली पत्नी सलमा की सहमति से हेलन से शादी कर ली।
 
विज्ञापन

5 of 6
zeenat aman, sanjay khan - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा के मोस्ट हैंडसम अभिनेताओं में से एक संजय खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। संजय ने पहले जरीन कटरक से शादी की लेकिन इसके 10 साल बाद ही उनका नाम फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री जीनत अमान से जुड़ने लगा। ऐसे में संजय भी जरीन कटरक से अलग हुए बिना दूसरी शादी करने में पीछे नहीं रहे। मीडिया रिपोट्स की मानें तो जीनत अमान से उनकी यह शादी दो साल के अंदर ही टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mahesh bhatt - फोटो : file photo
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट की जिन्होंने पहले किरण से शादी की थी। पहली शादी से उन्हें बेटी पूजा भट्ट हुई जो 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्री रह चुकी हैं। बता दें कि महेश का नाम पहले मशहूर और सुपरहिट अभिनेत्री परवीन बाबी से जुड़ा लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। इसके बाद महेश ने पहली पत्नी किरण को तलाक दिए बिना अभिनेत्री सोनी राजदान से शादी रचा ली। सोनी से महेश को दो बेटियां हुईं जिसमें से एक आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें