फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ क्लब में पहुंचने से पहले 'रेड' के डायरेक्टर का अपने हीरो पर बड़ा बयान, अजय देवगन सुन लें

Sun, 25 Mar 2018 03:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Film Raid
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'रेड' के निर्देशक राज कुमार गुप्ता इन दिनों काफी खुश हैं। फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन तक 72.31 करोड़ रुपए कमा लिए। फिल्म ने शनिवार को 5.71 करोड़ की कमाई की। अब इसके 100 करोड़ के क्लब में पहुंचने का इंतजार है। 



 
विज्ञापन

2 of 5
Raid
'पद्मावत' के बाद यह फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हाईएस्ट ओपनर है। 'रेड' को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से खुश निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने मिड डे से कहा कि 'मेरे लिए बहुत जरूरी है कि फिल्म की कहानी अच्छी हो। इतने अच्छे रिस्पॉन्स से भला कौन नहीं खुश होगा।'
विज्ञापन

3 of 5
रेड
राज कुमार गुप्ता ने आगे कहा कि 'मेरे लिए नंबर्स मायने रखते हैं आखिर किसी भी फिल्म में प्रोड्यूसर का पैसा लगा होता है सभी चाहते हैं कि फिल्म अच्छा बिजनेस करे। किसी भी फिल्म को बनाने के लिए काफी पैसों की जरूरत होती है अगर कोई पैसे लगा रहा है तो वह निश्चित रूप से चाहेगा कि उसे उसका फायदा मिले और यह इंडस्ट्री के लिए भी अच्छा है।'

4 of 5
Raid
राज कुमार गुप्ता ने इससे पहले 'आमिर' और 'नो वन किल्ड जेसिका' जैसी फिल्में बनाई हैं। उन्होंने कहा, 'मैं खुश हूं कि मुझे इस तरह की फिल्में बनाने का मौका मिला। मुझे इस तरह असाधारण लोगों पर कहानी बनाते हुए खुशी होती है। मेरे सुपरहीरो असल जिंदगी के लोग हैं जो उड़ नहीं सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Raid
बता दें कि 'रेड' में  इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सौरभ शुक्ला की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की जा रही है। फिल्म उत्तर प्रदेश में 80 के दशक में हुई इनकम टैक्स रेड पर आधारित है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें